पात्रता मानदंड
टीजीटी (विज्ञान-पीसीएम): इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से विज्ञान में स्नातक की डिग्री (पीसीएम) न्यूनतम 50% अंकों के साथ (एससी/एसटी/एसईबीसी उम्मीदवारों के लिए 45%) बी.एड की डिग्री होनी चाहिए।
संस्कृत शिक्षक: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संस्कृत को एक ऐच्छिक/वैकल्पिक/ऑनर्स/उत्तीर्ण विषय के रूप में लेकर स्नातक की डिग्री, जिसमें न्यूनतम 50% अंक हों (एससी/एसटी/एसईबीसी उम्मीदवारों के लिए 45%) और न्यूनतम 50% अंकों के साथ संस्कृत में एमए होना चाहिए।
शारीरिक शिक्षा शिक्षक: कक्षा 12वीं या इसके समकक्ष परीक्षा पास होनी चाहिए और किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/विश्वविद्यालय से सीपीएड/बीपीएड/एमपीएड परीक्षा पास होनी चाहिए।
OSSSC Teacher Recruitment
- फोटो : osssc.gov.in
आयु सीमा
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 21 से 38 वर्ष के बीच होनी चाहिए। एसईबीसी/एससी/एसटी और महिला उम्मीदवारों को 5 वर्ष की छूट दी जाएगी। वहीं दिव्यांग उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट दी जाएगी।
2279 सरकारी नौकरियां
27 दिसंबर 2024 को आयोग द्वारा एक नोटिस जारी कर यह जानकारी दी गई थी कि आयोग एसटी और एससी विकास, एम और बीसीडब्ल्यू विभाग के तहत सरकारी स्कूलों में सेवक/सेविका और जनजातीय भाषा शिक्षकों के 2279 जिला कैडर पदों को भरने के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित करेगा।