फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OSSC CGL Vacancy: ग्रेजुएट्स के लिए मौका! ग्रुप-बी और सी के 1576 पदों पर बंपर भर्ती, इस तारीख से करें आवेदन

Sat, 13 Dec 2025 12:46 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

OSSC CGL 2025 Notification: ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग ने ग्रुप-बी और ग्रुप-सी के 1576 पदों के लिए भर्ती जारी की है। ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 दिसंबर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती में शामिल होने वाले उम्मीदवार वैकेंसी डिटेल, योग्यता और चयन प्रक्रिया से संबंधित सभी जानकारी नीचे देख सकते हैं।
विज्ञापन
OSSC CGL Vacancy - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

OSSC CGL 2025 Recruitment 2025: ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग (OSSC) ने ओडिशा सरकार के विभिन्न विभागों में ग्रुप-बी और ग्रुप-सी पदों के लिए OSSC संयुक्त स्नातक स्तरीय (CGL) 2025 की आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती में सहायक सीटी और जीएसटी अधिकारी, निरीक्षक, लेखा परीक्षक, ब्लॉक सामाजिक सुरक्षा अधिकारी, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी, कनिष्ठ सहायक और कनिष्ठ क्लर्क जैसे पदों के लिए कुल 1576 रिक्तियां हैं।

विज्ञापन


इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 19 दिसंबर 2025 से 21 जनवरी 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट ossc.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

रिक्ति विवरण इस प्रकार है:

पोस्ट नाम समूह कुल रिक्तियां
सहायक सीटी एवं जीएसटी अधिकारी समूह-बी 54
उप-विभागीय वित्तीय सेवा एवं बचत अधिकारी समूह-बी 5
आपूर्ति निरीक्षक समूह-बी 41
सहकारी समितियों के निरीक्षक समूह-बी 52
ग्राम पंचायत विकास अधिकारी (GPDO) समूह-बी 58
जूनियर करेक्शनल ऑफिसर (JCO) समूह-बी 7
संपत्ति पर्यवेक्षक समूह-बी 1
ब्लॉक सामाजिक सुरक्षा अधिकारी (BSSO) समूह-बी 146
सहकारी समितियों के लेखा परीक्षक समूह-बी 57
सामान्य कैडर लेखा परीक्षक (CCA) समूह-बी 69
स्थानीय निधि लेखा परीक्षक (LFA) समूह-बी 75
विभिन्न लेखा परीक्षक (राजस्व बोर्ड, परिवहन बोर्ड, आदि) समूह-बी 17
जूनियर असिस्टेंट (विभिन्न विभागाध्यक्षों के लिए) समूह-सी 1137
जूनियर क्लर्क (राज्य कैडर) समूह-सी 255
कुल   1576

विज्ञापन

आवेदन के लिए जरूरी योग्यता

  • शैक्षणिक योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक (Graduate) की डिग्री होना अनिवार्य है। कुछ लेखा परीक्षक पदों के लिए उम्मीदवार के पास PGDCA प्रमाणपत्र भी होना जरूरी है।
  • कंप्यूटर ज्ञान: उम्मीदवार को कंप्यूटर, इंटरनेट, ई-मेल, वर्ड प्रोसेसिंग, डेटा विश्लेषण और प्रेजेंटेशन का अच्छा ज्ञान होना चाहिए।
  • ओडिया भाषा प्रवीणता: उम्मीदवार को ओडिया भाषा पढ़ने, लिखने और बोलने में सक्षम होना चाहिए।

क्या है आयु सीमा की शर्तें?

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 21 साल और अधिकतम उम्र 42 साल होनी चाहिए। आयु में छूट भी दी गई है। एसईबीसी, एससी, एसटी वर्ग और महिलाएं इस सीमा में 5 साल की छूट पा सकते हैं। दिव्यांग (PwBD) उम्मीदवारों के लिए यह छूट 10 साल है, जबकि पूर्व सैनिकों को उनकी सेवा की अवधि के साथ 3 साल की अतिरिक्त छूट दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें