फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OPSC Vacancy 2026: पशु चिकित्सा सहायक सर्जन के 436 पदों पर भर्ती, 24 अगस्त तक करें आवेदन; वेतन 56 हजार तक

Sun, 19 Jul 2026 06:06 PM IST
Shahin Praveen जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

OPSC Veterinary Assistant Surgeon Recruitment 2026: ओडिशा लोक सेवा आयोग ने पशु चिकित्सा सहायक सर्जन और अतिरिक्त पशु चिकित्सा सहायक सर्जन के 436 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार 24 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
OPSC Vacancy 2026 - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

OPSC Recruitment 2026: ओडिशा लोक सेवा आयोग (OPSC) ने पशु चिकित्सा सहायक सर्जन (Veterinary Assistant Surgeon) और अतिरिक्त पशु चिकित्सा सहायक सर्जन के 436 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। यह भर्ती मत्स्य एवं पशु संसाधन विकास विभाग के अंतर्गत की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार 24 जुलाई 2026 से 24 अगस्त 2026 शाम 5 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


उम्मीदवारों का चयन 26 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को ओआरएसपी नियम, 2017 के तहत लेवल-12 के अनुसार 56,100 रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा।
 
वर्ग रिक्तियां
एसईबीसी (SEBC) 62 (20 महिला)
अनुसूचित जाति (SC) 141 (47 महिला)
अनुसूचित जनजाति (ST) 233 (77 महिला)
कुल 436 (144 महिला)

विज्ञापन

क्या है आवेदन की शर्तें?

  • उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से BVSc & AH (बैचलर ऑफ वेटरिनरी साइंस एंड एनिमल हसबेंड्री) की डिग्री होनी चाहिए।
  • विदेश से डिग्री प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों के पास वेटरिनरी काउंसिल ऑफ इंडिया (VCI) द्वारा जारी मान्यता/समकक्षता प्रमाणपत्र होना चाहिए।
  • उम्मीदवार के पास ओडिशा वेटरिनरी प्रैक्टिशनर्स एक्ट, 1970 के तहत वैध पंजीकरण प्रमाणपत्र होना चाहिए।
  • 21 से 47 वर्ष (उम्मीदवार का जन्म 2 जनवरी 1979 से पहले और 1 जनवरी 2005 के बाद नहीं होना चाहिए)।
  • उम्मीदवार का जन्म 2 जनवरी 1979 से पहले और 1 जनवरी 2005 के बाद नहीं होना चाहिए।
  • 40% या उससे अधिक दिव्यांगता वाले SEBC/SC/ST वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में 10 वर्ष की छूट मिलेगी।

कितना लगेगा आवेदन शुल्क?

आवेदन शुल्क के तहत सामान्य और अन्य श्रेणी के उम्मीदवारों को 700 रुपये का शुल्क जमा करना होगा, जबकि एससी, एसटी और दिव्यांग (PwD) वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है। उम्मीदवारों को आवेदन पत्र जमा करते समय निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा।

परीक्षा पैटर्न

विषय बैठक अवधि प्रश्नों की संख्या कुल अंक प्रश्नों के प्रकार
पेपर-I (पशु चिकित्सा विज्ञान) 1 2.5 घंटे 200 400 वस्तुनिष्ठ, सामान्य ज्ञान एवं विषय-विशिष्ट
पेपर-II (पशु विज्ञान) 2 2.5 घंटे 200 400 वस्तुनिष्ठ, सामान्य ज्ञान एवं विषय-विशिष्ट
विज्ञापन

इतना मिलेगा वेतन

चयनित उम्मीदवारों को 56,100 रुपये प्रति माह का शुरुआती वेतन मिलेगा। यह वेतन ओडिशा संशोधित वेतन नियम (ORSP), 2017 के तहत वेतन मैट्रिक्स के लेवल-12, सेल-1 के अनुसार निर्धारित किया गया है। इसके अलावा, उम्मीदवारों को नियमानुसार अन्य भत्तों का लाभ भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें