क्या है आवेदन की शर्तें?
- उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से BVSc & AH (बैचलर ऑफ वेटरिनरी साइंस एंड एनिमल हसबेंड्री) की डिग्री होनी चाहिए।
- विदेश से डिग्री प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों के पास वेटरिनरी काउंसिल ऑफ इंडिया (VCI) द्वारा जारी मान्यता/समकक्षता प्रमाणपत्र होना चाहिए।
- उम्मीदवार के पास ओडिशा वेटरिनरी प्रैक्टिशनर्स एक्ट, 1970 के तहत वैध पंजीकरण प्रमाणपत्र होना चाहिए।
- 21 से 47 वर्ष (उम्मीदवार का जन्म 2 जनवरी 1979 से पहले और 1 जनवरी 2005 के बाद नहीं होना चाहिए)।
- उम्मीदवार का जन्म 2 जनवरी 1979 से पहले और 1 जनवरी 2005 के बाद नहीं होना चाहिए।
- 40% या उससे अधिक दिव्यांगता वाले SEBC/SC/ST वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में 10 वर्ष की छूट मिलेगी।
कितना लगेगा आवेदन शुल्क?
आवेदन शुल्क के तहत सामान्य और अन्य श्रेणी के उम्मीदवारों को 700 रुपये का शुल्क जमा करना होगा, जबकि एससी, एसटी और दिव्यांग (PwD) वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है। उम्मीदवारों को आवेदन पत्र जमा करते समय निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा।
इतना मिलेगा वेतन
चयनित उम्मीदवारों को 56,100 रुपये प्रति माह का शुरुआती वेतन मिलेगा। यह वेतन ओडिशा संशोधित वेतन नियम (ORSP), 2017 के तहत वेतन मैट्रिक्स के लेवल-12, सेल-1 के अनुसार निर्धारित किया गया है। इसके अलावा, उम्मीदवारों को नियमानुसार अन्य भत्तों का लाभ भी दिया जाएगा।