जानें पात्रता की पूरी शर्तें
इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए उम्मीदवार के पास भारत या विदेश की किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से पशु चिकित्सा विज्ञान और पशुपालन में स्नातक की डिग्री या समकक्ष योग्यता होना अनिवार्य है।
इसके साथ ही, आरक्षण से जुड़ी विस्तृत जानकारी जैसे महिलाओं, दिव्यांगजनों और खिलाड़ियों के लिए विशेष प्रावधान आधिकारिक नोटिफिकेशन में स्पष्ट रूप से उल्लिखित हैं। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट opsc.gov.in पर नोटिफिकेशन जरूर चेक करें।
आयु की बात करें तो, आवेदन के लिए उम्मीदवार की उम्र 1 जनवरी 2025 को न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 42 वर्ष होनी चाहिए।
लिखित परीक्षा के माध्यम से होगा चयन
ओडिशा लोक सेवा आयोग (OPSC) द्वारा पशु चिकित्सा सहायक सर्जन की भर्ती के लिए चयन पूरी तरह से लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।
ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले OPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर “What’s New” सेक्शन में जाकर VAS भर्ती 2025 से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- संबंधित भर्ती के लिए “Apply Online” लिंक को खोलें।
- यदि आप पहली बार आवेदन कर रहे हैं, तो अपनी बेसिक जानकारी भरकर नया रजिस्ट्रेशन करें।
- रजिस्ट्रेशन के बाद मिले क्रेडेंशियल्स से लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म पूरा भरें।
- पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर, योग्यता प्रमाण पत्र आदि स्कैन करके अपलोड करें।
- अपने कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क ऑनलाइन मोड में जमा करें।
- सभी जानकारी चेक करके फॉर्म सबमिट करें और एक प्रति प्रिंट करके अपने पास रख लें।
पढ़ें आधिकारिक नोटिस