उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा राज्य में लेखपाल के 8,085 पदों पर की जा रही भर्ती के लिए अभ्यर्थियों को परीक्षा की तारीखों का इंतजार है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी हो गई है और अभ्यर्थी अपने आवेदनों में चार फरवरी 2022 तक संसोधन कर सकते हैं। प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) के आधार पर की जा रही इस भर्ती की मुख्य परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को उनके PET के स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। आयोग जल्द ही अपनी वेबसाइट पर इस भर्ती के लिए होने वाली परीक्षा का शेड्यूल जारी कर सकती है। अभ्यर्थियों को इस भर्ती से संबंधित ज्यादा जानकारी के लिए UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। वहीं,अगर आप भी इस भर्ती में शामिल हो रहे हैं तो इसकी कम्पलीट तैयारी के लिए आप सफलता के UPSSSC Lekhpal Foundation Batch 2022 की सहायता ले सकते हैं।
जन्मतिथि के प्रमाण हेतु मान्य होगा सिर्फ ये सर्टिफिकेट :
UPSSSCद्वारा इस भर्ती के लिए जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक इस भर्ती में अभ्यर्थियों के सिर्फ हाईस्कूल अथवा समकक्ष उत्तीर्ण परीक्षा के प्रमाण पत्र में अंकित जन्मतिथि ही मान्य होगी। जन्मतिथि हेतु इस प्रमाण पत्र के अलावा अन्य कोई दस्तावेज मान्य नहीं होगा। गौरतलब है की राज्य में लेखपाल के 8085 पदों पर हो रही भर्ती में 18 से 40साल तक के अभ्यर्थियों को आवेदन का मौका दिया गया था।
इस पैटर्न पर होगी परीक्षा :
UPSSSC ने इस भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित करने के संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक सूचना नहीं जारी की है। हालांकि,विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आयोग इसका आयोजन मार्च 2022 तक कर सकती है। इस परीक्षा में अभ्यर्थियों से 100 अंक के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे और इन्हें हल करने के लिए 2घंटे का समय मिलेगा। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए अभ्यर्थियों के 0.25 मार्क्स काट लिए जाएंगे। इस परीक्षा में अभ्यर्थियों से हिंदी, सामान्य ज्ञान,मैथ्स तथा ग्राम समाज एवं विकास विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे।
यहाँ से करें घर बैठे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :
घर बैठे प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता ऐप डाउनलोड करके सफलता द्वारा चलाये जा रहे फ्री कोर्स की सहायता ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त SSCकी विभिन्न भर्तियों के साथ यूपी कॉन्स्टेबल, UP लेखपाल और अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्ट और वर्षो के अनुभव रखने वाले फैकल्टीज के मार्गदर्शन में कोर्स चलाया जा रहा है। इन कोर्सेस से जुड़कर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार कर सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड करें सफलता ऐप और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को करें साकार।