फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ONGC Vacancy 2026: ओएनजीसी में इंजीनियर और जियोलॉजिस्ट पदों पर भर्ती, वेतन 60 हजार 1.80 लाख तक; जानें योग्यता

Fri, 17 Jul 2026 12:43 PM IST
Shahin Praveen जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

ONGC Vacancy 2026: ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन ने इंजीनियर और जियोलॉजिस्ट पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती के तहत चयनित उम्मीदवारों को 60,000 रुपये से 1.80 लाख रुपये तक वेतन मिलेगा। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित योग्यता की जांच कर आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
ONGC - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ONGC Recruitment 2026: तेल और प्राकृतिक गैस निगम (ONGC) ने इंजीनियर और भूविज्ञानी समेत स्नातक प्रशिक्षु (Graduate Trainee) के 52 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 31 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

 
शैक्षणिक/इंजीनियरिंग स्ट्रीम UR OBC (NCL) SC ST EWS कुल
पेट्रोलियम इंजीनियरिंग 4 2 2 0 1 9
मैकेनिकल इंजीनियरिंग 1 2 6 5 (1) 1 13
केमिकल इंजीनियरिंग 4 4 1 0 1 10
इंस्ट्रुमेंटेशन इंजीनियरिंग 2 0 0 0 0 2
भूगर्भ शास्त्र 2 0 1 1 0 4
कुल 24 12 9 2 5 52
 

आवेदन की क्या है शर्तें?

पद योग्यता
स्नातक प्रशिक्षु (पेट्रोलियम इंजीनियरिंग) पेट्रोलियम इंजीनियरिंग/एप्लाइड पेट्रोलियम इंजीनियरिंग में 60% अंकों के साथ बीटेक/स्नातक डिग्री
स्नातक प्रशिक्षु (मैकेनिकल इंजीनियरिंग) मैकेनिकल इंजीनियरिंग में 60% अंकों के साथ बीटेक/स्नातक डिग्री
स्नातक प्रशिक्षु (केमिकल इंजीनियरिंग) केमिकल इंजीनियरिंग में 60% अंकों के साथ बीटेक/स्नातक डिग्री
स्नातक प्रशिक्षु (इंस्ट्रुमेंटेशन इंजीनियरिंग) इंस्ट्रुमेंटेशन इंजीनियरिंग में 60% अंकों के साथ बीटेक/स्नातक डिग्री
स्नातक प्रशिक्षु (भूविज्ञान) भूविज्ञान/पेट्रोलियम भूविज्ञान/जियोलॉजिकल टेक्नोलॉजी में 60% अंकों के साथ एमएससी, एमटेक या समकक्ष डिग्री

क्या है आयु की सीमा?

ONGC भर्ती 2026 के लिए इंजीनियरिंग पदों पर सामान्य और EWS वर्ग के उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 26 वर्ष, OBC (NCL) की 29 वर्ष और SC/ST की 31 वर्ष होनी चाहिए।

वहीं, भूविज्ञान पदों के लिए सामान्य/EWS वर्ग की अधिकतम आयु 27 वर्ष, OBC (NCL) की 30 वर्ष और SC/ST वर्ग की 32 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 31 जुलाई 2026 के आधार पर होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कितना लगेगा आवेदन शुल्क?

ONGC भर्ती 2026 में जनरल, EWS और OBC वर्ग के उम्मीदवारों को 1000 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं, SC, ST और PwBD उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में छूट दी गई है।

जानें वेतन

चयनित उम्मीदवारों को स्नातक प्रशिक्षु (E1 स्तर) पद पर नियुक्त किया जाएगा। इस पद के लिए वेतन 60,000 रुपये से 1,80,000 रुपये प्रति माह तक निर्धारित है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें