फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ONGC Recruitment 2022: ओएनजीसी में विभिन्न पदों पर निकलीं भर्तियां, जल्द करें आवेदन, यहां मिलेगी डिटेल

Mon, 03 Jan 2022 04:09 PM IST
राहुल मानव जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

ओएनजीसी में कुल 21 पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार जल्दी आधिकारिक वेबसाइट ongcindia.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। एचआर एग्जीक्यूटिव और जनसंपर्क अधिकारी के पदों पर भर्तियां निकली हैं। 
विज्ञापन
ONGC Recruitment 2022 - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेल और प्राकृतिक गैस निगम लिमिटेड (ओएनजीसी) में विभिन्न पदों पर भर्तियां निकली हैं। ओएनजीसी में कुल 21 पदों पर आवेदन करने के लिए मंगलवार 4 जनवरी, 2022 तक का समय है। ओएनजीसी में एचआर एग्जीक्यूटिव के 15 पद और जनसंपर्क अधिकारी के 06 रिक्त पदों पर भर्तियां निकली हैं। इच्छुक उम्मीदवार जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट ongcindia.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन

उम्मीदवार आवेदन करने से पहले आधिकारिक वेबसाइट में जाकर सभी पदों के विवरण, पात्रता मानदंड को अच्छी तरह से पढ़ें। इसके बाद ऑनलाइन आवेदन करें। उम्मीदवारों के पास 4 जनवरी, 2022 को रात 11.55 बजे तक आवेदन करने का समय है। उम्मीदवार आवेदन पत्र को भरने से पहले और उसे जमा करने से पहले सभी दिशा-निर्देशों को अच्छी तरह से जरूर पढ़ें। उम्मीदवारों द्वारा आवेदन पत्र को जमा कराने के बाद वह उसे संपादित नहीं कर सकेंगे। साथ ही आवेदन पत्र को वापिस भी नहीं लिया जा सकता है और आवेदन शुल्क जमा कराने के बाद उसे वापिस नहीं लोटा जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार, जिन्हें इस सरकारी भर्ती में नियुक्ति प्राप्त करनी है। वह जल्दी आवेदन करें। 

ONGC Recruitment 2022 के लिए ये है शैक्षणिक योग्यता 

एचआर एक्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती के लिए, उम्मीदवारों के पास कम से कम 60  फीसदी अंकों के साथ एमबीए की डिग्री या कार्मिक प्रबंधन / श्रम कल्याण में स्नातकोत्तर डिग्री होनी चाहिए।
जबकि जनसंपर्क अधिकारी के पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास न्यूनतम 60 फीसदी अंकों के साथ स्नातकोत्तर डिग्री या पब्लिक रिलेशन, जर्नलिज्म या मास कॉम्युनिकेशन में दो वर्षीय डिप्लोमा होना चाहिए।

ONGC Recruitment 2022 ये है चयन प्रक्रिया 

उम्मीदवारों का चयन यूजीसी नेट जून 2020 में प्राप्त अंकों के तहत, निर्धारित शैक्षिक योग्यता और व्यक्तिगत साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।

ONGC Recruitment 2022 के लिए निर्धारित आयु सीमा 

मानव संसाधन कार्यकारी और जनसंपर्क अधिकारी पदों की भर्ती के लिए सामान्य श्रेणी के उम्मीदवार की आयु 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। हालांकि, ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों को सरकार के नियमों के अनुसार 3 साल की छूट दी जाएगी। वहीं, अनुसूचित जाति (एससी) व अनुसूचित जनजाति (एसटी) श्रेणी के उम्मीदवारों को 5 साल और पीडब्ल्यूडी श्रेणी के उम्मीदवारों को 10 साल की छूट मिलेगी। 

ONGC Recruitment 2022 के लिए ये है आवेदन शुल्क

सामान्य/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों को 300 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं, एससी/एसटी और पीडब्ल्यूडी श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क नहीं देना होगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें