फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Police Constable Recruitment 2022: दो या दो से अधिक उम्मीदवारों के समान अंक होने पर किन नियमों के आधार पर होगा चयन, जानिए क्या हैं आधिकारिक नियम

Thu, 16 Jun 2022 12:26 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative

सार

कर्मचारी चयन आयोग द्वारा दिल्ली पुलिस में हेड कॉन्स्टेबल के हजारों पदों पर सीधी भर्ती का आयोजन किया जा रहा है। इस भर्ती में किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास उम्मीदवार 16 जून 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। 
 
विज्ञापन
Delhi Police Recruitment 2022 - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा दिल्ली पुलिस में हेड कॉन्स्टेबल के 835 पदों पर सीधी भर्ती कराई जा रही है। इस भर्ती की आवेदन प्रक्रिया बीते 17 मई से जारी है जिसकी अंतिमतारीख 16 जून 2022 निर्धारित है। इस भर्ती में पुरुष उम्मीदवारों के 559 पद हैं जबकि महिला अभ्यर्थियों के लिए 276 पद आरक्षित हैं। भर्ती की आवेदन प्रक्रिया अंतिम चरण में है। इसलिए जो कैंडिडेट्स किसी कारणवश अभी तक अपना फार्म नहीं भर पाए हैं उन्हें एसएससी की वेबसाइट पर जाकर प्रक्रिया पूरी कर लेनी चाहिए। वहीं अगर आप इस एग्जाम की पक्की तैयारी करना चाहते हैं तो तुरंत सफलता डॉट कॉम की एक्सपर्ट फ़ैकल्टी द्वारा डिजाइन किया गया खास Delhi Police Head Constable Batch 2022 कोर्स बैच ज्वॉइन कर सकते हैं और दिल्ली पुलिस में हेड-कॉन्स्टेबल बनने का सपना पूरा कर सकते हैं।

समान अंक होने पर कैसे होगा अभ्यर्थियों का चयन 

दिल्ली पुलिस की हेड-कॉन्स्टेबल भर्ती की चयन प्रक्रिया के अंतर्गत दो या दो से अधिक अभ्यर्थियों के समान अंक होने की स्थिति में अधिक उम्र वाले अभ्यर्थी को वरीयता दी जाएगी। इसके अलावा यदि किन्ही दो कैंडिडेट्स की जन्मतिथि और अंक भी बराबर हैं तो उस स्थिति में जिस अभ्यर्थी के ज्यादा नंबर होंगे उनका चयन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त यदि दो या दो से अधिक उम्मीदवारों के लिखित परीक्षा में अंक और उनकी जन्मतिथि भी बराबर होगी उस दौरान जिन कैंडिडेट्स के टाइपिंग टेस्ट में अंक अधिक होंगे उन्हें चयनित किया जाएगा। वहीं लिखित परीक्षा, टाइपिंग टेस्ट और जन्मतिथि बराबर होने पर नाम के पहले अक्षर के आधार पर चयन होगा। अधिक जानकारी के लिए भर्ती के लिए जारी की गई अधिसूचना अवश्य देख लें।  

कब होगा एग्जाम, कितना मिलेगा वेतन

 एसएससी द्वारा आयोजित की जा रही हेडकॉन्स्टेबल (मिनिस्ट्रियल) भर्ती में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षा के आधार पर होगा। यह कंप्यूटर आधारित परीक्षा सितंबर माह में कराई जानी हैं। हालांकि इसकी तिथि से जुड़ी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। इस भर्ती में सफल होने वाले कैंडिडेट्स को लेवल-4 के अनुसार न्यूनतम - 25,500 रुपये से लेकर अधिकतम 81,100 रुपये तक का वेतन मिलेगा। इसके अलावा केंद्र सरकार द्वारा लागू अन्य भत्तों और सुविधाओं का लाभ भी दिया जाता है।          

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी 

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें