चयन प्रक्रिया
आयोजित ओडिशा एसएसबी जूनियर असिस्टेंट भर्ती 2026 में उम्मीदवारों का चयन कई चरणों में किया जाएगा। सबसे पहले अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा पास करनी होगी। इसके बाद योग्य उम्मीदवारों को कंप्यूटर स्किल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। अंत में सफल उम्मीदवारों का दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) किया जाएगा।
कैसे करें आवेदन
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ssbodisha.ac.in पर जाएं और भर्ती की पूरी जानकारी पढ़ें।
- इसके बाद वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करें और अपनी Application ID नोट कर लें।
- अब ऑनलाइन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी सही-सही भरें और 6 पदों की श्रेणियों में अपनी पसंद के अनुसार विकल्प चुनें।
- फिर पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और बाएं हाथ के अंगूठे का निशान स्कैन करके अपलोड करें।
- इसके बाद SB Collect के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करें और भुगतान करते समय सही Application ID डालें।