फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Odisha Police Constable Admit Card: ओडिशा पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Tue, 14 Dec 2021 09:29 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

Odisha Police Constable Admit Card: ओडिशा पुलिस विभाग की ओर से जारी किए गए आधिकारिक नोटिफिकेशन के हिसाब से पीएसटी और पीएमटी परीक्षा का आयोजन 17 दिसंबर 2021 से किया जाएगा। परीक्षा केंद्र ओएसएपी 7th बीएन ग्राउंड होगा। यह अरण्य भवन के पास स्थित है।
विज्ञापन
ओडिशा पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओडिशा पुलिस विभाग ने कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र को जारी कर दिया है। शारीरिक परीक्षा (पीएमटी और पीईटी) के लिए इस प्रवेश पत्र को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था और लिखित परीक्षा में सफलता प्राप्त की थी, वह ओडिशा पुलिस विभाग की आधिकारिक वेबसाइट odishapolice.gov.in पर जाकर अपने प्रवेश पत्र को डाउनलोड कर सकते हैं। वेबसाइट पर उम्मीदवारों को परीक्षा से जुड़ी अन्य जानकारियां भी मिल जाएगी। 
विज्ञापन


ओडिशा पुलिस विभाग की ओर से जारी किए गए आधिकारिक नोटिफिकेशन के हिसाब से पीएसटी और पीएमटी परीक्षा का आयोजन 17 दिसंबर 2021 से किया जाएगा। परीक्षा केंद्र ओएसएपी 7th बीएन ग्राउंड होगा। यह अरण्य भवन के पास स्थित है। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखे कि प्रवेश पत्र जरूरी दस्तावेज है, परीक्षा केंद्र पर इसे लेकर पहुंचे। प्रवेश पत्र पर उम्मीदवारों के नाम, क्रमांक, परीक्षा केंद्र और परीक्षा का समय आदि की जानकारी दी गई है। उम्मीदवार अपने साथ एक वैद्य पहचान पत्र भी लेकर पहुंचें। ओडिशा पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की लिखित परीक्षा के परिणाम 8 दिसंबर 2021 को जारी किए गए थे। 

ओडिशा पुलिस कांस्टेबल भर्ती के माध्यम से कुल 244 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि पीएमटी और पीईटी परीक्षा का आयोजन सभी तरह की कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए किया जाएगा। उम्मीदवार इसका पालन करना न भूलें। परीक्षा केंद्र पर मास्क लगा कर रखें और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना न भूलें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ओडिशा पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2021 परीक्षा के लिए प्रवेश कैसे डाउनलोड करें?

1. उम्मीदवार सबसे पहले ओडिशा पुलिस विभाग की आधिकारिक वेबसाइट odishapolice.gov.in पर जाएं।
2. होम पेज पर दिखाई दे रहे प्रवेश पत्र के लिंक पर क्लिक करें।
3. आप एक नए पेज पर चले जाएंगे।
4. अब मांगी जा रही जानकारी जैसे अपना क्रमांक और जन्मतिथि दर्ज कर के लॉगिन करें।
5. आपका प्रवेश पत्र आपके सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा। 
6. प्रवेश पत्र को डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसे डाउनलोड कर लें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें