फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NVS Recruitment 2021: नवोदय में लेखा अधिकारी समेत विभिन्न पदों पर निकली है भर्ती, 30 दिसंबर तक करें आवेदन 

Sun, 12 Dec 2021 05:34 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

NVS Recruitment 2021: नवोदय विद्यालय समिति भर्ती 2021 में कुल पदों की संख्या 10 है। इस भर्ती के माध्यम से लेखा अधिकारी (अकाऊंट ऑफिसर), जनरल मैनेजर (कंस्ट्रक्शन) और डिप्टी कमीश्नर (फाइनेंस) के रिक्त पदों पर नियुक्ति दी जाएगी।
विज्ञापन
Jawahar Navodaya Vidyalaya - फोटो : Jawahar Navodaya Vidyalaya
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नवोदय विद्यालय समिति भर्ती 2021 के लिए आवेदन प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है। इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वह नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार इस वेबसाइट पर भर्ती और योग्यता से जुड़ी अधिक जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं। 

विज्ञापन


कितनी है पदों की संख्या?
नवोदय विद्यालय समिति भर्ती 2021 में कुल पदों की संख्या 10 है। इस भर्ती के माध्यम से लेखा अधिकारी (अकाऊंट ऑफिसर), जनरल मैनेजर (कंस्ट्रक्शन) और डिप्टी कमीश्नर (फाइनेंस) के रिक्त पदों पर नियुक्ति दी जाएगी। भर्ती के लिए न्यूनतम आयु सीमा 30 दिसंबर 2021 तक 56 वर्ष होनी चाहिए। आवेदन करने वाले उम्मीदवार इस बात को समझ लें कि उन्हें 3 सालों के लिए नियुक्ति दी जाएगी। यह अवधि जरुरत पड़ने पर 5 वर्षों के लिए भी की जा सकती है। 

नवोदय विद्यालय समिति भर्ती 2021 से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथि

1. भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तारीख - 1 दिसंबर 2021
2. भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने की तारीख - 30 दिसंबर 2021

कैसे करें आवेदन?

1. उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाएं।
2. अब होम पेज पर दिख रहे Notification for the post of General Manager (Construction), Deputy Commissioner (Fin.) and Account Officer on deputation basis in NVS के लिंक पर  क्लिक करें।
विज्ञापन

3. अब आप एक नए पेज पर चले जाएंगे। 
4. अब अपने मोबाइल नंबर और मेल आईडी के माध्यम से अपना पंजीयन करें। 
5. अब लॉगिन कर के सभी जरूरी जानकारी दर्ज करें और जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करें।
6. आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंट भी निकलवा लें।

उम्मीदवार आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन में सभी जरूरी योग्यताओं आदि के बारे में पढ़ लें। इस भर्ती के लिए आवेदन करने में कोई भी शुल्क नहीं खा गया है। आवेदन भरते समय किसी भी समस्या के आने पर उम्मीदवार हेल्प डेस्क 02261306274 पर संपर्क कर सकते हैं। 
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें