पात्रता मानदंड
इस पद के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का आईसीएसआई (ICSI) का सदस्य होना अनिवार्य है। इसके अलावा, उम्मीदवार के पास कम से कम 23 वर्षों का कार्य अनुभव होना चाहिए, जिसमें से 7 साल का अनुभव किसी लिस्टेड कंपनी में अनिवार्य होगा।
इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 55 वर्ष निर्धारित की गई है। चयनित उम्मीदवारों को 1,20,000 से 2,80,000 रपये तक प्रति माह का वेतन दिया जाएगा। भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक नोटिफिकेशन देख सकते हैं।
आवश्यक दस्तावेज
आवेदन प्रक्रिया के दौरान उम्मीदवारों को निम्नलिखित दस्तावेज अपलोड करने होंगे:
- 10वीं की मार्कशीट
- फोटोग्राफ और आधार कार्ड
- पैन कार्ड और ICSI द्वारा जारी CS फाइनल मार्कशीट
- अंडर ग्रेजुएशन/पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री (यदि लागू हो)
- जाति प्रमाण पत्र, ओबीसी प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), ईडब्ल्यूएस, पीडब्ल्यूबीडी सर्टिफिकेट
- अनुभव से संबंधित दस्तावेज
आवेदन शुल्क और छूट
सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 300 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा, जबकि एससी, एसटी, एक्स-सर्विसमैन और पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन निःशुल्क है। उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना होगा कि आवेदन सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ पूरा भरा गया हो, क्योंकि अधूरी जानकारी वाले आवेदन रद्द कर दिए जाएंगे।
इच्छुक उम्मीदवार NTPC की आधिकारिक वेबसाइट careers.ntpc.co.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन ध्यानपूर्वक पढ़ें। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि अंतिम तिथि का इंतजार न करें और जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया पूरी करें। अधिक जानकारी के लिए एनटीपीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।