सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर सामने आई हैं। एनटीपीसी ने असिस्टेंट लॉ ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए किया है। इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वह एनटीपीसी की आधिकारिक वेबसाइट ntpc.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
भर्ती का विवरण
एनटीपीसी ने असिस्टेंट लॉ ऑफिसर भर्ती के माध्यम से कुल 10 पदों पर भर्ती की जाएगी। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 7 जनवरी 2022 तक है। इसके बाद आवेदन का मौका नहीं मिलेगा। आखिरी समय में आधिकारिक वेबसाइट पर अधिक लोड होने के कारण उम्मीदवारों को आवेदन करने में समस्या भी आ सकती है। इसलिए सभी अपना आवेदन जल्द से जल्द कर लें।
NTPC Recruitment 2021 एनटीपीसी भर्ती के लिए महत्वपूर्ण तारीखें
1. आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तिथि- 24 दिसंबर 2021
2. आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने की तारीख- 7 जनवरी 2022
शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
एनटीपीसी ने असिस्टेंट लॉ ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास न्यूनतम 60 फीसदी अंकों के साथ लॉ में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। एससी और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों के लिए अनिवार्य अंक 55 फीसदी है। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा अधिकतम 30 वर्ष होनी चाहिए। आवेदक का बार काउंसिल में पंजीयन भी होना चाहिए।
कैसे करें आवेदन?
आवेदन करने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशानिर्देशों का पालन कर के अपना आवेदन कर सकते हैं।
1. सबसे पहले उम्मीदवार एनटीपीसी की आधिकारिक वेबसाइट ntpc.co.in पर जाएं।
2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे असिस्टेंट लॉ ऑफिसर भर्ती के लिए आवेदन के लिंक पर क्लिक करें।
3. अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
4. यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के अपना पंजीयन करें।
5. अब अपने आईडी और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करें।
6. अब मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के और दस्तावेजों को अपलोड कर के आवेदन पत्र को भरें।
7. आगे की जरूत के लिए अपने आवेदन पत्र को डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंट भी निकलवा लें।