फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NTPC Green Energy Job: एनटीपीसी में इंजीनियर व एग्जीक्यूटिव के पदों पर निकली ढेरों नौकरियां, इस दिन करें आवेदन

Fri, 28 Mar 2025 04:22 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

NTPC Green Energy Recruitment 2025: एनजीईएल ने इंजीनियर और एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवार 11 अप्रैल 2025 से आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। विस्तृत विवरण नीचे पढ़ सकते हैं। 
विज्ञापन
NTPC Green Energy Recruitment - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NTPC Green Energy Recruitment: एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (NGEL) ने इंजीनियर और एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। अगर आप अप्लाई करना चाहते हैं, तो 11 अप्रैल 2025 से इसकी प्रक्रिया शुरू होगी। इसके लिए आपको ngel.in वेबसाइट पर जाना होगा। आवेदन करने की आखिरी तारीख 1 मई 2025 है। इस भर्ती में कुल 182 पद भरे जाएंगे।

रिक्ति विवरण इस प्रकार है:

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 182 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसमें इंजीनियर (आरई-सिविल) के 40 पद, इंजीनियर (आरई-इलेक्ट्रिकल) के 80 पद, इंजीनियर (आरई-मैकेनिकल) के 15 पद, इंजीनियर (आरई-आईटी) के 4 पद और इंजीनियर (आरई-सी एंड एम) के 10 पद शामिल हैं। इसके अलावा, एग्जीक्यूटिव (आरई एचआर) के 7 पद और एग्जीक्यूटिव (आरई-फाइनेंस) के 26 पद भी भर्ती के तहत भरे जाएंगे।

पात्रता मानदंड

इंजीनियर पदों के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित क्षेत्र में बीई/बी.टेक की डिग्री होनी चाहिए, जबकि एग्जीक्यूटिव पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है। 
विज्ञापन


आवेदन करने के लिए अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष तय की गई है। इसके अलावा, उम्मीदवारों के पास 1 से 3 साल तक का कार्य अनुभव होना जरूरी है। इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन में भर्ती से जुड़ी सभी योग्यता और शर्तें ध्यान से पढ़ लें।
विज्ञापन

आवेदन शुल्क

इस भर्ती के लिए जनरल, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 500 रुपये जमा करने होंगे। वहीं, एससी, एसटी, PwBD, एक्स-सर्विसमैन और महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन पूरी तरह निःशुल्क है।

ऐसे होगा चयन?

उम्मीदवारों का चयन कम्प्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT), अनुभव और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। पहले CBT एग्जाम होगा, जिसमें उम्मीदवारों के ज्ञान और योग्यता की जांच की जाएगी। इसके बाद, उनके अनुभव और इंटरव्यू के आधार पर फाइनल सिलेक्शन किया जाएगा।

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट ngel.in पर जाएं।
  • इसके बाद आपको होम पेज पर दिए गए आवेदन लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको यहां अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा।
  • इसके बाद आपको लॉग इन कर एप्लीकेशन फॉर्म को भरना होगा।
  • इसके बाद अपनी फीस जमा करके अंत में सबमिट कर दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें