फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NTA NEET 2021: मेडिकल में बैचलर डिग्री करने वाले छात्रों को दिया गया नीट में आवेदन का अधिक समय, अब इस तारीख तक कर सकते हैं आवेदन

सार

एनटीए ने नीट यूजी 2021 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि को चार दिन बढ़ा दिया है। इसके अनुसार अब इच्छुक अभ्यर्थी 10 अगस्त तक अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। हालांकि परीक्षा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 12 सितंबर को ही होगी।
विज्ञापन
NEET 2021 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नीट के जरिए बैचलर डिग्री पूरी कर मेडिकल सेक्टर में अपना करियर बनाने का सपना पूरा करने वाले उम्मीदवारों को एक और मौका दिया गया है। आपको बता दें कि मेडिकल के अंडरग्रेजुएट कोर्स में एडमिशन के लिए नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट यानी नीट 2021 (NEET) में अब 10 अगस्त तक आवेदन किए जा सकते हैं। क्योंकि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अभ्यर्थी एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 6 अगस्त की जगह 10 अगस्त तक आवेदन पूरा कर सकते हैं। हालांकि नीट की तिथि में कोई बदलाव नहीं किया गया है। वह पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 12 सितंबर को अपने निर्धारित समय पर ही कराई जाएगी। नीट परीक्षा के जरिए छात्र एमबीबीएस, बीएएमएस, बीएसएमएस, बीयूएमएस और बीएचएमएस समेत विभिन्न कोर्सेज में एडमिशन ले सकेंगे। इससे पहले आवेदन की अंतिम तिथि छह अगस्त तय की गई थी लेकिन अब अभ्यर्थी फीस का भुगतान 10 अगस्त रात 11 बजकर 50 मिनट तक किया जा सकेगा। इस प्रवेश परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा से तीन दिन पहले जारी कर दिए जाएंगे  जबकि आवेदन फॉर्म में करेक्शन 11 अगस्त से 14 अगस्त तक होगा जिसकी पक्की तैयारी उमीदवारों को अभी से शुरू कर देनी चाहिए। अगर आप भी किसी प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं तो ऐसे सभी स्टूडेंट्स अभी सफलता द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे इस फ्री-कोर्स को ज्वॉइन कर सकते हैं जहां प्रतियोगी स्टूडेंट्स की परीक्षा की पक्की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कराया जा रहा है।

करें फ्री में प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी

अगर आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा जैसे NDA/NA, Airforce, SSC, Army, BSF, Navy, Railway, State Bank Clerk, IBPS Clerk की घर पर रहकर पक्की तैयारी करना चाहते हैं तो आज ही Safalta  द्वारा चलाई जा रही फ्री Class को ज्वॉइन कर सकते हैं जहां एयरफोर्स, एसएससी, बैंक, आर्मी, पॉलीटेक्नीक, आदि सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की फ्री में शानदार पक्की तैयारी कराई जा रही है इसके लिए आप Safalta-app भी डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें