फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NTA JEE Exam Anser Key 2021: जेईई मेन्स परीक्षा की आन्सर की हो चुकी है जारी, जवाब से असंतुष्ट अभ्यर्थी कर सकते हैं चैलेंज

सार

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन 2021 की आंसर-की जारी कर दी है।अगर उम्मीदवार एनटीए के प्रोविजिनल 'आंसर की' में बताए गए किसी भी उत्तर से संतुष्ट नहीं हैं तो वे इसके लिए अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
jee mains - फोटो : safalta
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगर आपने भी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानि (एनटीए) द्वारा आयोजित होने वाली इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन 2021 के लिए आवेदन किया था और इसके एग्जाम में शामिल हुए थे तो आपको पता ही होगा कि एनटीए ने जेईई मेन 2021 परीक्षा की आंसर-की जारी कर दी है। इसके लिए आप परीक्षा पोर्टल के ऑफिशियल लिंक पर जाकर अपने एग्जाम के आन्सर-की को डाउनलोड कर सकते हैं। वहीं, अगर आप किसी सरकारी नौकरी के लिए SSC, बैंक या एयरफोर्स समेत किसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं तो आप सफलता के फ्री कोर्स की मदद ले सकते हैं।

संतुष्ट न होने पर अभ्यर्थी कर सकते हैं चैलेंज 

परीक्षा में शामिल होने वाले सभी स्टूडेंट्स को बता दें कि जेईई मेन 'आंसर की' डाउनलोड करने के बाद अगर वो एनटीए के प्रोविजिनल 'आंसर की' में बताए गए किसी भी उत्तर से संतुष्ट नहीं हैं तो वे इसके लिए अपनी आपत्ति भी दर्ज करा सकते हैं। दावा करने वाले उम्मीदवार को प्रति सवाल 200 रुपये का शुल्क भुगतान करना होगा। साथ ही उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज कराते समय प्रश्नों के लिए साक्ष्य देना होगा अन्यथा उनकी चुनौती पर विचार नहीं किया जाएगा।

ऐसे समझें आन्सर-की डाउनलोड करने की पूरी प्रक्रिया 

एनटीए द्वारा जेईई मेन 2021 ‘आंसर की’ देखने व डाउनलोड करने के लिए परीक्षा पोर्टल पर विजिट करना होगा। जहां पर वेबसाइट के होमपेज पर एक्टिव किये जाने वाले सम्बन्धित लिंक पर क्लिक करना होगा। फिर नये पेज पर अपने विवरण (अप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड, आदि) भरकर लॉग-इन करना पड़ेगा, जिसके बाद स्टूडेंट्स को अपनी जेईई मेन रिस्पॉन्स शीट और ऑफिशियल ‘आंसर की’ दिखाई जाएगी जिसे पेज पर दर्शाए गए प्रिन्ट ऑप्शन की मदद से अभ्यर्थी प्रिंट भी कर सकते हैं। 

कैसे शुरू करें तैयारी 

अगर आप भी घर पर रहकर अपनी प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी करना चाहते हैं या अपने किसी भी एग्जाम का पूरा रीविजन करना चाहते हैं तो आज ही  Safalta  द्वारा चलाई जा रही फ्री Class को ज्वॉइन कर सकते हैं या अभी डाउनलोड करें Safalta-app

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें