इतना लगेगा आवेदन शुल्क
NSIC भर्ती 2025 के सभी पदों के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यताएं और आयु सीमा तय की गई हैं। उम्मीदवार आवेदन से पहले इन शर्तों को ध्यानपूर्वक पढ़ लें।
इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क श्रेणी के अनुसार निर्धारित है। एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी, महिला और विभागीय उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क शून्य है, जबकि सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 1,500 रुपये का भुगतान करना होगा।
कैसे होगा चयन?
एनएसआईसी भर्ती 2025 में उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में होगा। पहले चरण में आवेदनों की गहन जांच की जाएगी, जिसमें विज्ञापन में बताए गए पात्रता मानदंडों के अनुसार उम्मीदवारों का मूल्यांकन किया जाएगा।
दूसरे चरण में, शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को व्यक्तिगत साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। शॉर्टलिस्टिंग पदों की संख्या के अनुसार कम से कम 1:5 और अधिकतम 1:7 के अनुपात में की जाएगी। अंतिम चयन साक्षात्कार में प्रदर्शन के आधार पर होगा।