शैक्षणिक योग्यता
राष्ट्रीय बीज कंपनी में नौकरी पाने के लिए उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से 12वीं/आईटीआई/ डिप्लोमा/बी.कॉम/ग्रेजुएट/बीई/बीटेक/बीएससी (एग्रीकल्चर)/MBA/PG डिग्री/ डिप्लोमा/पर्सनल मैनेजमेंट/एलएलबी/लेबल वेलफेयर/एम.एससी आदि की डिग्री होनी चाहिए। पद के अनुसार पात्रता मानदंड आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।
आयु सीमा
इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु पदानुसार निर्धारित की गई है। ट्रेनी, सीनियर ट्रेनी और मैनेजमेंट ट्रेनी के लिए 27 वर्ष, असिस्टेंट मैनेजर के लिए 30 वर्ष और डीप्टी जनरल मैनेजर के लिए आवेदकों की आयु 50 साल से ऊपर नहीं होनी चाहिए। इसके साथ ही आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को उपरी आयु सीमा में छूट दी गई है।