फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NPCIL Recruitment 2023: न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया में भर्तियों के लिए आवेदन शुरू, ऐसे करें अप्लाई

Wed, 12 Apr 2023 12:00 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

NPCIL Recruitment 2023: न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया में लगभग साढ़े तीन सौ पदों पर भर्ती के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। 
विज्ञापन
NPCI Executive Trainee Recruitment 2023 - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NPCIL Executive Trainee Recruitment 2023: न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (Nuclear Power Corporation of India) में नौकरी का सुनहरा अवसर है। यहां एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों पर बंपर भर्तियां की जा रही है। इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया की इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 11 अप्रैल 2023 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट npcilcareers.co.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों के पास 28 अप्रैल 2023 तक आवेदन करने का मौका होगा।

विज्ञापन

न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया की इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 325 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार एनपीसीआईएल की आधिकारिक वेबसाइट npcilcareers.co.in पर जाकर आवेदन कर पाएंगे। 

पदों का विवरण

  • मैकेनिकल : 123 पद

  • केमिकल : 50 पद

  • इलेक्ट्रिकल : 57 पद

  • इलेक्ट्रॉनिक्स : 25 पद

  • इंस्ट्रूमेंटेशन : 25 पद

  • सिविल : 45 पद

  • कुल पदों की संख्या 325 है।

NPCIL Recruitment 2023 आयु-सीमा

न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम उम्र 26 वर्ष होनी चाहिए। हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट दी जाएगी।

NPCIL Recruitment 2023 आवेदन शुल्क

न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया की इस भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन करने वाले सामान्य/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। जबकि एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी, महिला आवेदकों को फीस के भुगतान से छूट मिलेगी।

NPCIL Recruitment 2023 शैक्षिक योग्यता

एनपीसीआईएल में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास संबंधित ट्रेंड में बीई / बीटेक डिग्री होना चाहिए। इसके अलावा गेट क्वालिफाई होना जरूरी है। साथ ही उम्मीदवारों के पास मैकेनिकल, केमिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, इंस्ट्रूमेंटेशन, सिविल विषयों में वैध GATE 2021, GATE 2022 या GATE 2023 स्कोर होना चाहिए।

विज्ञापन

NPCIL Recruitment 2023 ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले एनपीसीआईएल की आधिकारिक वेबसाइट npcil.co.in पर जाएं।

  • करिअर या रिक्रूटमेंट ऑप्शन पर क्लिक करें।

  • विज्ञापन संख्या एनपीसीआईएल / एचआरएम / ईटी / 2023/01पर क्लिक करें।

  • पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा करें।

  • पंजीकरण पूरा करने के बाद आवेदक को ईमेल के माध्यम से प्राप्त लिंक पर क्लिक करके खाते को सक्रिय करना आवश्यक है।

  • उम्मीदवार अपने लॉगइन आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके लॉग इन कर सकते हैं।

  • सभी विवरण और दस्तावेज अपलोड करें।

  • आवेदन पत्र अभी जमा करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें