फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे का शारीरिक परीक्षा (पीईटी) कार्यक्रम जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे भर्ती सेल, गोरखपुर ने रेलवे में ग्रुप डी की भर्ती हेतु आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। यह लिखित परीक्षा लखनऊ में क्रमशः 2 नवंबर, 9 नवंबर, 16 नवंबर, 23 नवंबर व 30 नवंबर, 2014 को आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में निर्धारित अंक प्राप्त करने वाले योग्य उम्मीदवारों को परीक्षा के द्वितीय चरण में शामिल होने का मौका दिया जा रहा है। लिखित परीक्षा परिणाम स्वरुप शारीरिक दक्षता परीक्षा हेतु सफल पाए गए अभ्यर्थियों की अंतिम सूची पूर्वोत्तर रेलवे की वेबसाइट पर प्रकाशित कर दी गई है।
विज्ञापन


वे उम्मीदवार जिनका नाम वेबसाइट की सूची में शामिल है, इस परीक्षा में भाग ले सकते हैं। शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन पूर्वोत्तर रेलवे स्टेडियम, लहरतारा रोड/ वाराणसी कैंट में दिनांक 09 फरवरी, 2015 से 13 फरवरी, 2015 तक किया जाएगा।
विज्ञापन

इस तरह से डाउनलोड करें बुलावा पत्र

सफल अभ्यार्थ‌ियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा हेतु बुलावा पत्र डाक द्वारा भेजा जा रहा है। ऐसे अभ्यर्थी जिनको किसी वजह से यदि बुलावा पत्र प्राप्त नहीं होता है तो वे बुलावा पत्र की द्वितीय प्रति प्राप्त कर सकते हैं। बुलावा पत्र की द्वितीय प्रति मंडल रेल प्रबंधक, पूर्वोत्तर रेलवे, वाराणसी कार्यालय परिसर में स्‍थ‌ित रेलवे भर्ती सेल के कैंप कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए योग्य उम्मीदवार शारीरिक परीक्षा की निर्धारित तिथ‌ि से एक दिन पहले सुबह 10 बजे से सायं 5 बजे तक स्वयं के पासपोर्ट आ‌कार के दो फोटोग्राफ, पहचान पत्र तथा लिखित परीक्षा के बुलावा पत्र के साथ संपर्क कर सकते हैं। शारीरिक दक्षता परीक्षा हेतु सफल अभ्यार्थ‌ियों की अंतिम सूची, परीक्षा तिथियों का विवरण, आवश्‍यक निर्देश एवं अन्‍य विवरण की जानकारी के लिए पूर्वोत्तर रेलवे की वेबसाइट www.ner.indianrailways.gov.in पर लॉग आन करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें