फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NIFT Recruitment 2021: निफ्ट में असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए 190 पदों पर निकली है भर्ती, यहां मिलेगी डिटेल

Sun, 12 Dec 2021 08:53 PM IST
राहुल मानव जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

NIFT Recruitment 2021: राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (निफ्ट) में 40 वर्ष से कम आयु के उम्मीदवारों को असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर नियुक्ति का मौका मिल रहा है। 31 जनवरी 2022 तक अभ्यर्थियों के पास निफ्ट की वेबसाइट में जाकर आवेदन करने का अवसर है। 
विज्ञापन
NIFT Recruitment - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (निफ्ट) ने अपने देश भर के 17 कैंपसों में सहायक प्रोफेसरों के पद पर अनुबंध पर नियुक्ति के लिए भर्ती निकाली हैं। कुल 190 पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदनकर्ताओं के पास 31 जनवरी 2022 तक ऑनलाइन आवेदन करने का समय है। निफ्ट की आधिकारिक वेबसाइट  nift.ac.in पर जाकर अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। सहायक प्रोफेसर की चयन प्रक्रिया के तहत लिखित परीक्षा, प्रस्तुति और साक्षात्कार के जरिए अभ्यर्थियों का चुनाव किया जाएगा। लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन करने से पहले सभी दिशा निर्देशों को अच्छी तरह से जरूर पढ़ें। 

विज्ञापन

निफ्ट असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2021 के लिए इतने पदों हैं 

कुल 190 पदों पर असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए भर्तियां निकली हैं। इनमें से गैर आरक्षित वर्ग के लिए 77 पदों पर, अनुसूचित जाति (एसटी) के लिए 27 पदों पर, अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए 14 पदों पर, अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए 53 पदों पर और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के लिए 19 पदों पर भर्तियां निकली हैं। इसके अतिरिक्त पीडब्ल्यूडी श्रेणी के लिए 8 पदों पर भी असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। इस डायरेक्ट लिंक पर आवेदन संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 


क्या है पात्रता 

उम्मीदवारों के पास ऑनलाइन आवेदन करने के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से फैशन डिजाइन में स्नातक की डिग्री के साथ स्नातकोत्तर की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा जिन अभ्यर्थियों के पास स्नातक की डिग्री के बाद फैशन डिजाइन में तीन वर्ष का शिक्षण या अध्ययन के क्षेत्र में कार्य अनुभव है। वह भी इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए निफ्ट सहायक प्रोफेसर भर्ती 2021 की अधिसूचना को देखें।

विज्ञापन

क्या है आयु सीमा 

निफ्ट में अनुबंध पर सहायक प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए 31 जनवरी 2022 तक उम्मीदवारों की आयु 40 वर्ष से कम होनी चाहिए। वहीं अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए आवेदनकर्ताओं की उम्र को 3 वर्ष और अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) के आवेदनकर्ताओं को 5 वर्ष उम्र में छूट दी गई है।

विज्ञापन

कितना वेतन मिलेगा 

केंद्र सरकार के नियम अनुसार मूल वेतन 56,100 रुपये वेतन मिलेगा। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें