फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Naukari 2023: सरकारी नौैकरी की तलाश में हैं तो यहां करें आवेदन, डेढ़ लाख से ज्यादा मिलेगी

Mon, 26 Dec 2022 01:39 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

NIELIT NTRO Recruitment 2023: राष्ट्रीय तकनीकी अनुसंधान संगठन में कई पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गई है।

विज्ञापन
Govt Jobs Sarkari Naukri - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NIELIT NTRO Recruitment 2023: राष्ट्रीय तकनीकी अनुसंधान संगठन के तहत नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में कई पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गई है। इसके लिए जल्द ही आवेदन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। बता दें कि एविएटर II और तकनीकी सहायक के पदों पर ये भर्तियां का जाएंगी। इन भर्तियों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 31 दिसंबर 2022 से शुरू होगी। आवेदन की आखिरी तारीख 21 जनवरी 2023 है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 182 पद भरे जाएंगे। इन पदों पर आवेदन करने के लिए शैक्षिक योग्यता पद के अनुसार अलग है। भर्ती के बारे में पूरा जानकारी डिटेल में पाने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर संबंधित नोटिस को पढ़ना चाहिए, जिससे उन्हें जानकारी हो सके। इन पदों के लिए आयु सीमा अधिकतम 30 साल तक निर्धारित की गई है। बता दें कि एविएटर II के 22 पदों पर और तकनीकी सहायक के 138 पदों पर ये भर्ती की जाएगी।

 

विज्ञापन

पदों का विवरण और वेतनमान

  1. एविएटर- II जनरल सेंट्रल सिविल सर्विस, समूह 'ए' (राजपत्रित, गैर-मंत्रिस्तरीय) पदों के लिए पे मैट्रिक्स लेवल -10 के तहत उम्मीदवारों को 56,100 -1,77,500 रुपये तक वेतन मिल सकता है।
  2. तकनीकी सहायक जनरल सेंट्रल सिविल सर्विस, समूह 'बी' (अराजपत्रित, गैर-मंत्रिस्तरीय) के पदों के लिए पे मैट्रिक्स लेवल -07 के तहत 44,900 -1,42,400 रुपये तक वेतन मिलेगा।

 

यह है चयन प्रक्रिया

इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगा। पहले चरण में लिखित परीक्षा ली जाएगी, जो 200 अंकों की होगी और दूसरे चरण में इंटरव्यू लिया जाएगा जो 50 अंकों का होगा। परीक्षा से संबंधित डिटेल जानने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट ntro.gov.in पर जाना होगा।

इतना होगा आवेदन शुल्क

इन पदों पर आवेदन करने के लिए जनरल कैटेगरी के कैंडिडेट्स को 500 रुपये शुल्क देना होगा। जबकि एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी और महिला कैंडिडेट्स को आवेदन करने के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा।

 

विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ntro.gov.in पर जाएं।

  • अब ऑनलाइन एप्लीकेशन लिंक दिखेगा इस पर क्लिक करें।

  • अब अपने डिटेल भरते हुए फॉर्म भरें।

  • अगले चरण में डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें और फीस जमा करें।

  • अंत में एप्लीकेशन सबमिट कर दें।

  • भरे हुए आवेदन का प्रिंट निकाल लें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें