फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NIACL AO Recruitment 2023: न्यू इंडिया एश्योरेंस लिमिटेड में भर्ती का आखिरी मौका, 450 पदों पर ऐसे करें आवेदन

Mon, 21 Aug 2023 10:48 AM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

NIACL AO Registration 2023: न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (NIACL) की तरफ से चल रही प्रशासनिक अधिकारी (जनरलिस्ट और विशेषज्ञ) (स्केल I) के पदों पर भर्ती की प्रक्रिया का आज आखिरी दिन है। 
विज्ञापन
niacl - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NIACL AO Recruitment 2023 Last Date: न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (NIACL) की तरफ से प्रशासनिक अधिकारी (जनरलिस्ट और विशेषज्ञ) (स्केल I) के पदों पर चल रही भर्ती प्रक्रिया का आज यानी 21 अगस्त आखिरी दिन है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन न किया हो, वे फटाफट आधिकारिक वेबसाइट www.newindia.co.in पर जाकर इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन

NIACL AO recruitment 2023 परीक्षा तिथियां

पहले चरण की ऑनलाइन परीक्षा (ऑब्जेक्टिव) 09 सितंबर को होने वाली है। दूसरे चरण की ऑनलाइन परीक्षा (ऑब्जेक्टिव + वर्णनात्मक) 08 अक्तूबर, 2023 को होगी। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 450 प्रशासनिक अधिकारी पदों को भरना है।

NIACL Recruitment रिक्तियों का विवरण

  • रिस्क इंजीनियर: 36

  • ऑटोमोबाइल इंजीनियर: 96

  • लीगल: 70

  • अकाउंट्स: 30

  • हेल्थ: 75

  • आईटी: 23

  • जनरलिस्ट : 120

NIACL AO Recruitment आवेदन शुल्क

एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी के आवेदकों को 100 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा है, जबकि अन्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 850 रुपये का शुल्क लागू है।

विज्ञापन

NIACL AO Vacancy ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट newindia.co.in पर जाएं।

  • होमपेज पर रिक्रूटमेंट टैब पर जाएं।

  • प्रशासनिक अधिकारियों की भर्ती 2023 के तहत आवेदन लिंक पर क्लिक करें।

  • रजिस्टर करें और आवेदन प्रक्रिया को आगे बढ़ाएं।

  • फॉर्म भरें, शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।

  • डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें