पात्रता मानदंड (Eligibility Criteria)
आयु सीमा (Age limit): इन रिक्तियों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आवश्यक अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों को छोड़कर, जिनकी अधिकतम आयु 35 वर्ष हो सकती है।
शैक्षणित योग्यता (Educational Qualification): प्रशिक्षु अधिकारी (मानव संसाधन) के लिए पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री/डिप्लोमा, मास्टर्स डिग्री, एमएसडब्ल्यू, एमबीए की डिग्री होनी चाहिए। प्रशिक्षु अधिकारी (PR) के लिए अभ्यर्थियों के पास पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री/डिप्लोमा, मास्टर्स डिग्री की डिग्री होनी चाहिए, जबकि प्रशिक्षु अधिकारी (विधि) के लिए कानून में स्नातक/डिग्री, एल.एल.बी. की डिग्री और वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी एमबीबीएस होना जरूरी है।
आवेदन शुल्क
सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी (एनसीएल) श्रेणियों के उम्मीदवारों को 600 रुपये प्लस लागू कर 708 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। हालांकि, एससी/एसटी, पीडब्ल्यूबीडी, महिला और भूतपूर्व सैनिक श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए शुल्क माफ किया जाता है। शुल्क वापस नहीं किया जाएगा। भुगतान क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग जैसे विकल्पों का उपयोग करके सुरक्षित गेटवे के माध्यम से ऑनलाइन किया जा सकता है।