फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NHPC Vacancy 2025: जेई और नॉन एग्जीक्यूटिव पदों पर निकलीं 248 नौकरियां, इस दिन से करें आवेदन; वेतन 1.40 लाख तक

Thu, 28 Aug 2025 03:14 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

NHPC Non Executive Recruitment 2025: एनएचपीसी ने जूनियर इंजीनियर और गैर-कार्यकारी पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। उम्मीदवार 2 सितंबर से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती से जुड़ा विस्तृत विवरण नीचे पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
NHPC Recruitment 2025 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NHPC Non Executive Recruitment: राष्ट्रीय जलविद्युत निगम (NHPC) ने गैर-कार्यकारी के 248 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। बी.टेक/बी.ई. डिग्री वाले उम्मीदवार 2 सितंबर 2025 से NHPC की आधिकारिक वेबसाइट nhpcindia.com पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 2 सितंबर 2025 सुबह 10:00 बजे शुरू होगी और उम्मीदवार 1 अक्तूबर 2025 शाम 5:00 बजे आवेदन कर सकते हैं।

देखें रिक्तियां और सैलरी विवरण

पद रिक्तियां वेतन 
सहायक राजभाषा अधिकारी (E01) 11 40,000 - 1,40,000 (IDA)
जूनियर इंजीनियर (सिविल) (S01) 109 29,600 - 1,19,500 (IDA)
जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रॉनिक) (S01) 46 29,600 - 1,19,500 (IDA)
जूनियर इंजीनियर (यांत्रिक) (S01) 49 29,600 - 1,19,500 (IDA)
जूनियर इंजीनियर (E & C) (S01) 17 29,600 - 1,19,500 (IDA)
वरिष्ठ लेखाकार (S01) 10 29,600 - 1,19,500 (IDA)
पर्यवेक्षक (आईटी) (S01) 1 29,600 - 1,19,500 (IDA)
हिंदी अनुवादक (W06) 5 27,000 - 1,05,000 (IDA)

Trending Videos

सभी पदों के लिए क्या होनी चाहिए शौक्षणिक योग्यता?

  • सहायक राजभाषा अधिकारी: उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त भारतीय विश्वविद्यालय से हिंदी में स्नातकोत्तर होना चाहिए, जिसमें डिग्री स्तर पर अंग्रेजी वैकल्पिक विषय हो। या अंग्रेजी में स्नातकोत्तर होना चाहिए, जिसमें हिंदी वैकल्पिक विषय हो।
  • जूनियर इंजीनियर: उम्मीदवार के पास सरकारी या मान्यता प्राप्त संस्थान से सिविल या इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में तीन वर्षीय पूर्णकालिक डिप्लोमा होना चाहिए और न्यूनतम 60% अंक या समकक्ष ग्रेड हो।
  • पर्यवेक्षक (आईटी): उम्मीदवार के पास DOEACC 'A' स्तर का कोर्स, या कंप्यूटर विज्ञान/आईटी में तीन वर्षीय पॉलिटेक्निक डिप्लोमा, या BCA/BSc (कंप्यूटर साइंस/आईटी) होना चाहिए, और न्यूनतम 60% अंक या समकक्ष ग्रेड हो।
  • सीनियर अकाउंटेंट/S1: उम्मीदवार इंटर CA पास या इंटर CMA पास होना चाहिए।
  • हिंदी अनुवादक: उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त भारतीय विश्वविद्यालय से हिंदी में स्नातकोत्तर होना चाहिए, जिसमें अंग्रेजी वैकल्पिक विषय हो, या अंग्रेजी में स्नातकोत्तर होना चाहिए, जिसमें हिंदी वैकल्पिक विषय हो।
विज्ञापन

आवेदन शुल्क

सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 600 रुपये + लागू कर, कुल 708 रुपये प्रति आवेदन है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दिव्यांग, भूतपूर्व सैनिक और महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क नहीं है।

परीक्षा का माध्यम और अवधि

परीक्षा दोनों भाषाओं अंग्रेजी और हिंदी में होगी। परीक्षा की कुल अवधि 3 घंटे है और कुल अंक 200 होंगे।

कैसा रहेगा परीक्षा पैटर्न?

जेई (सिविल/इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल/ई एंड सी), सुपरवाइजर (आईटी) और सीनियर अकाउंटेंट के लिए भाग-I में संबंधित विषय से 140 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) होंगे। भाग-II में सामान्य जागरूकता के 30 MCQ और भाग-III में तर्कशक्ति से संबंधित 30 MCQ होंगे।

सहायक राजभाषा अधिकारी और हिंदी अनुवादक के लिए भाग-I में संबंधित विषय से 40 MCQ और 10 वर्णनात्मक प्रश्न होंगे (प्रत्येक वर्णनात्मक प्रश्न 10 अंक का)। भाग-II में सामान्य जागरूकता के 30 MCQ और भाग-III में तर्कशक्ति से 30 MCQ होंगे।

हर सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाएगा। हर गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटे जाएंगे। अगर कोई प्रश्न उत्तर नहीं दिया जाता है, तो उसके लिए कोई अंक नहीं मिलेगा और कोई कटौती भी नहीं होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें