आवेदन शुल्क
सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 600 रुपये + लागू कर, कुल 708 रुपये प्रति आवेदन है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दिव्यांग, भूतपूर्व सैनिक और महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क नहीं है।
परीक्षा का माध्यम और अवधि
परीक्षा दोनों भाषाओं अंग्रेजी और हिंदी में होगी। परीक्षा की कुल अवधि 3 घंटे है और कुल अंक 200 होंगे।
कैसा रहेगा परीक्षा पैटर्न?
जेई (सिविल/इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल/ई एंड सी), सुपरवाइजर (आईटी) और सीनियर अकाउंटेंट के लिए भाग-I में संबंधित विषय से 140 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) होंगे। भाग-II में सामान्य जागरूकता के 30 MCQ और भाग-III में तर्कशक्ति से संबंधित 30 MCQ होंगे।
सहायक राजभाषा अधिकारी और हिंदी अनुवादक के लिए भाग-I में संबंधित विषय से 40 MCQ और 10 वर्णनात्मक प्रश्न होंगे (प्रत्येक वर्णनात्मक प्रश्न 10 अंक का)। भाग-II में सामान्य जागरूकता के 30 MCQ और भाग-III में तर्कशक्ति से 30 MCQ होंगे।
हर सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाएगा। हर गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटे जाएंगे। अगर कोई प्रश्न उत्तर नहीं दिया जाता है, तो उसके लिए कोई अंक नहीं मिलेगा और कोई कटौती भी नहीं होगी।