फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NHM MP CHO Admit Card 2020: 6 दिसंबर को होगी परीक्षा, जानिए पूरी जानकारी

Mon, 02 Nov 2020 04:26 PM IST
ललित फुलारा जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
MP NHM CHO परीक्षा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

MP NHM CHO Admit Card 2020: मध्य प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत 3800 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी पदों पर होने वाली भर्ती परीक्षा छह दिसंबर को आयोजित होगी।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-इस महीने इन दो नौकरियों के लिए करें आवेदन, 15 हजार से ज्यादा रिक्तियां

 

परीक्षा से एक हफ्ते पहले जारी होंगे एडमिट कार्ड
इस भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा से एक हफ्ते पहले जारी होंगे। जिन अभ्यर्थियों ने  एमपी एनएचएम सीएचओ भर्ती 2020 के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक पोर्टल के जरिए अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

आधिकारिक वेबसाइट
sams.co.in

इसे भी पढ़ें-JOBS: ये हैं वो 5 नौकरियां जिनके लिए आप नवंबर और दिसंबर में कर सकते हैं आवेदन
 
विज्ञापन

यह सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) भर्ती परीक्षा दो घंटे की होगी। परीक्षा  सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित होगी। उम्मीदवारों को परीक्षा के लिए 9.45 पर पहुंचना होगा। लिखित परीक्षा में 100 प्रश्न होंगे जो कि बीएससी नर्सिंग, कम्यूनिटी हेल्थ और जनरल अवेयरनेस विषयों से संबंधित होंगे।

इसे भी पढ़ें-IBPS SO 2020: सरकारी बैंकों में हो रही हैं बंपर भर्तियां, ऐसे करना है आवेदन, पढ़ें नोटिफिकेशन

गौरतलब है कि सूबे की सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत 3800 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी पदों पर होने वाली भर्ती के लिए सितंबर में अधिसूचना जारी की गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें