भोपाल राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत डेंटल सर्जन के विभिन्न पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इन रिक्तियों के लिए इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट sams.co.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार ऑनलाइन मोड के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आपको बता दें कि इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत 5 जून से ही हो चुकी है। वहीं, आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून रखी गई है। कुल रिक्तियों की संख्या 51 है।