आवेदन के लिए योग्यता
एनएफसी अप्रेंटिस प्रोग्राम के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास प्रमाणपत्र होना चाहिए और साथ ही संबंधित ट्रेड में आईटीआई (NCVT/SCVT मान्यता प्राप्त संस्थान) से प्रमाणपत्र अनिवार्य है।
शैक्षिक दस्तावेजों में उम्मीदवारों को आवेदन के समय 10वीं की मार्कशीट, आईटीआई की मार्कशीट, और नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट (NTC) प्रस्तुत करना होगा। केवल वही उम्मीदवार आवेदन के पात्र होंगे जिनका आईटीआई प्रशिक्षण उस ट्रेड में पूरा हो चुका है जिसमें वे अप्रेंटिसशिप के लिए आवेदन कर रहे हैं।
कैसे होगा चयन?
न्यूक्लियर फ्यूल कॉम्प्लेक्स (NFC) अप्रेंटिस भर्ती 2025 के तहत अधिकांश ट्रेडों में उम्मीदवारों का चयन योग्यता के आधार पर किया जाएगा। चयन के लिए अभ्यर्थियों की योग्यता परीक्षा (ITI) में प्राप्त अंकों का प्रतिशत मानक माना जाएगा, यानी जितने अधिक अंक उम्मीदवार के आईटीआई में होंगे, उतनी अधिक संभावना चयन की रहेगी। इस प्रक्रिया में कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी।
वहीं, इलेक्ट्रीशियन ट्रेड के उम्मीदवारों के लिए चयन प्रक्रिया थोड़ी भिन्न होगी। इस ट्रेड में साक्षात्कार (Interview) के माध्यम से योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। यदि दो या अधिक अभ्यर्थियों के अंकों में समानता (टाई) होती है, तो ऐसी स्थिति में 10वीं/एसएससी में प्राप्त प्रतिशत अंक को टाई-ब्रेकर के रूप में माना जाएगा।
देखें आधिकारिक नोटिस