फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओपन श्रेणी के छात्रों के लिए नई योजना, इस राज्य के मुख्यमंत्री ने दी सूचना

Thu, 17 Oct 2019 04:29 PM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
देवेंद्र फणनवीस
विज्ञापन

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को कहा कि उनकी सरकार समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं बना रही है। भाजपा के घोषणा पत्र में एक योजना के तहत ओपन श्रेणी के छात्रों को विदेश में अध्ययन करने के लिए छात्रवृत्ति मिलेगी।

विज्ञापन


फडणवीस ने अपने विधानसभा क्षेत्र नागपुर दक्षिण-पश्चिम में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि शैक्षणिक संस्थानों में ओपन श्रेणी के छात्रों को नुकसान नहीं होगा।

उन्होंने यह भी कहा कि हमारे घोषणापत्र में समाज के सभी वर्गों के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को शुरू करने के साथ-साथ, ओपन वर्ग के छात्रों के लिए भी योजनाओं की घोषणा की है, जिन्हें कोई आरक्षण नहीं मिलता है।"
विज्ञापन


21 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनावों में नागपुर दक्षिण-पश्चिम से दोबारा चुनाव लड़ रहे श्री फड़नवीस ने कहा, "इसलिए, खुले वर्ग, ओबीसी या समाज के किसी भी अन्य वर्ग के छात्रों के साथ कोई अन्याय नहीं होगा।"
विज्ञापन


ओपन श्रेणी में वही सीटें मिलेंगी जो 2018 से पहले मिलती थीं (जब मराठा कोटा लागू किया गया था)। सीटों की संख्या बढ़ाई जाएगी।

ये भी पढ़ें- अधिकतम आयु 40 वर्ष और शिक्षा 10वीं पास, यहां हैं नौकरी के मौके

शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें