फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाक विभाग में 10वीं पास युवाओं की बंपर भर्ती

Sat, 28 Feb 2015 11:18 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
डाक विभाग में आंध्रप्रदेश पोस्टल सर्किल में एमटीएस के रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। कुल विज्ञापित 112 रिक्तियों में डिविजन के स्तर पर 12 और राज्य के विभिन्न क्षेत्रों के लिए 100 पद शामिल हैं। इन 100 पदों आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 48 पद हैं।
विज्ञापन


शैक्षिक योग्यता के तहत इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से 10वीं कक्षा या समकक्ष पास की हो। इन पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर की जाएगी।

प्रश्न पत्र में कुल 100 प्रश्न होंगे। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा। जिसमें सामान्य ज्ञान, गणित, अंग्रेजी और भाषा के खंड में 25 - 25 प्रश्न होंगे। परीक्षा की अवधि दो घंटे है। वेतनमान के तौर पर चयनित उम्मीदवार को 5,200 - 20,200 रुपये तथा ग्रेड पे पदों के अनुसार 1,800 रुपये दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कौन कर सकता है आवेदन

आयु सीमा के तहत इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु सीमा 27 वर्ष निश्चित है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियम के मुताबिक आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

आयु की गणना 21 मार्च, 2015 से की जाएगी। इन पदों के लिए आवेदन शुल्क और परीक्षा शुल्क के तौर पर सामान्य और ओबीसी के पुरुष उम्मीदवारों को 500 रुपये जमा कराना होगा। महिलाओं समेत आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार को आवेदन शुल्क से मुक्त रखा गया है। इन पदों पर आवेदन केवल ऑनलाइन स्वीकार किया जाएगा।

किसी अन्य माध्यम से आवेदन करने का कोई प्रावधान नहीं है। ऑनलाइन आवेदन जमा कराने के बाद उसका प्रिंट आउट लेकर रख लें। ऑनलाइन आवेदन करने तथा आवेदन संबंधी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आंध्र प्रदेश पोस्टल ‌सर्किल की वेबसाइट पर लॉग ऑन करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें