डॉक्टर और डेंटिस्ट बनने का सपना देख रहे छात्रों को बेसब्री से 12 सितंबर को होने वाली प्रवेश परीक्षा नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) का इंतजार है। मे़डिकल के अलग-अलग कोर्सेस में एडमिशन के लिए देश भर में NEET 12 सितंबर को कराई जानी है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित हो रही इस परीक्षा की आवेदन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और इस परीक्षा में महज कुछ ही दिन बचे हुए हैं। मेडिकल की राह पकड़ने वाले स्टूडेंट्स को अक्सर फिजिक्स विषय में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इन्हीं परेशानियों को ध्यान में रखते हुए सफलता डॉट कॉम ने छात्रों की मदद के लिए खास मैराथन क्लास की शुरुआत की है। छात्रों की सुविधा के लिए ये मैराथन क्लास बिलकुल फ्री रखी गई है।
क्यों है खास ये मैराथन क्लास
नीट प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को बता दें कि ये मैराथन क्लास बहुत मददगार साबित होगी क्योंकि इस क्लास में सफलता टीम में शामिल दिल्ली के जाने-माने एक्सपर्ट आपको परीक्षा के लिए तैयार करेंगे। साथ ही अभ्यर्थी अपने किसी भी सब्जेक्ट के डाउट को सीधे सब्जेक्ट एक्सपर्ट से क्लियर भी कर सकते हैं।
मैराथन क्लास से ऐसे जुड़ें
यह स्पेशल मैराथन क्लास 26 अगस्त को होगी जिसके अंतर्गत फिजिक्स के मैकेनिकल प्रॉपर्टी ऑफ फ्ल्यूड्स टॉपिक को डिस्कस किया जाएगा और उससे जुड़े सवालों को हल करना सिखाया जाएगा। 26 अगस्त को सुबह 10 बजे से 1 बजे तक आयोजित की जाने वाली इस मैराथन क्लास को उम्मीदवार एकदम फ्री में ज्वॉइन कर सकते हैं। इसके अलावा स्टूडेंट्स सफलता क्लास के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर जाकर या गूगल प्ले स्टोर से Safalta-app डाउनलोड कर भी इस क्लास का लाभ ले सकते हैं।