डॉक्टर बनने का सपना देखने वाले अभ्यर्थियों के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जरूरी सूचना जारी की है। दरअसल NTA ने NEET 2021 के लिए आवेदन करने की तारीख को बढ़ा दिया है। NTA ने सूचना जारी करते हुए कहा है कि NEET 2021 के लिए इच्छुक अभ्यर्थी अब 10 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। इससे पहले आवेदन करने की अंतिम तारीख 6 अगस्त तक थी। साथ ही अगर आप भी प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी करना चाहते हैं, तो आपको सफलता द्वारा इनकी तैयारी के लिए चलाए जा रहे फ्री कोर्स से आज ही जुड़ जाना चाहिए।
आवेदन करने की अंतिम तारीख बढ़ाई गई :
NTA ने NEET यूजी 2021 के लिए ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख को आगे बढ़ा दिया है। इच्छुक अभ्यर्थी NEET 2021 के लिए अब 10 अगस्त शाम 05 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। गौरतलब है कि NEET 2021 का आयोजन 12 सितंबर 2021 को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा।
14 अगस्त तक कर सकेंगे सुधार :
NTA ने NEET 2021 के लिए आवेदन करने की तारीख बढ़ाने के साथ साथ आवेदन फॉर्म में सुधार करने की तारीख भी जारी कर दी है। जिन अभ्यर्थियों ने अपने आवेदन फॉर्म में कोई गलती कर दिया है, वैसे अभ्यर्थी अपने आवेदन में 11 अगस्त से 14 अगस्त तक सुधार कर सकते हैं। करेक्शन विंडो को 11 अगस्त को खोल दिया जाएगा और यह 14 अगस्त दोपहर 2 बजे तक खुली रहेगी।
ऐसे कर सकते हैं आवेदन :
आवेदन करने के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाना होगा।इसके बाद होमपेज में नीचे स्क्रॉल करके 'पंजीकरण फॉर्म भरें' पर क्लिक करना होगा। अभ्यर्थी इसके बाद ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन फॉर्म भरने के बाद अभ्यर्थियों को जरूरी डाक्यूमेंट्स को अपलोड करना होगा तथा आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।
कैसे करें तैयारी :
अगर आपका भी सपना सरकारी नौकरी करने का है और आप इनके लिए आयोजित होने वाली परीक्षाओं में अन्य प्रतिभागियों से आगे रहना चाहते हैं, तो आपको तुरंत सफलता के फ्री कोर्स से जुड़ जाना चाहिए। सफलता द्वारा इस वक्त SSC GD, UPSSSC PET, समेत कई परीक्षाओं की तैयारी के लिए स्पेशल कोर्स चलाया जा रहा है। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप के जरिये भी जुड़ सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड करें सफलता ऐप और इन कोर्सेस को ज्वॉइन कर अपनी तैयारी को दे सफलता की नई उड़ान।