फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEEPCO Vacancy 2026: नीपको में निकली एग्जीक्यूटिव की भर्ती, सैलरी 1.66 लाख तक; जानें आवेदन के लिए योग्यता

Wed, 24 Jun 2026 05:09 PM IST
Shahin Praveen जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

NEEPCO Executive Recruitment: नॉर्थ ईस्टर्न इलेक्ट्रिक पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने कार्यकारी पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती के तहत कुल 38 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। स्नातक,सीए/सीएमए, एमबीए, एलएलबी, इंजीनियरिंग, एमबीबीएस तथा जनसंचार/पत्रकारिता में डिग्री या डिप्लोमा रखने वाले उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NEEPCO Vacancy 2026: नॉर्थ ईस्टर्न इलेक्ट्रिक पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NEEPCO) ने कार्यकारी भर्ती 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 38 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। यह उन अभ्यर्थियों के लिए अच्छा अवसर है जो इंजीनियरिंग, वित्त, कानून, चिकित्सा, प्रबंधन या जनसंचार जैसे क्षेत्रों में शिक्षा प्राप्त कर चुके हैं। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 13 जुलाई, 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


उम्मीदवारों के पास स्नातक डिग्री, इंजीनियरिंग डिग्री, एमबीबीएस, सीए/सीएमए, एमबीए (फाइनेंस), एलएलबी या जनसंचार/पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिग्री/डिप्लोमा जैसी निर्धारित योग्यता होनी चाहिए। इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 18 से 37 वर्ष के बीच होनी चाहिए (पद के अनुसार अधिकतम आयु सीमा अलग-अलग हो सकती है)।  

कौन कर सकता है आवेदन?

पद का नाम शैक्षणिक योग्यता आवश्यक अनुभव अधिकतम आयु
कार्यकारी (ERP) इंजीनियरिंग में स्नातक + SAP HCM सर्टिफिकेशन SAP ERP HCM में 7 वर्ष का अनुभव 37 वर्ष
कार्यकारी (HR - कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन) जनसंचार/पत्रकारिता में पीजी डिग्री/डिप्लोमा + स्नातक कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन, मीडिया या पीआर में 7 वर्ष का अनुभव 37 वर्ष
कार्यकारी (सिविल) सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री पद के अनुसार 7 वर्ष/4 वर्ष/ 1-5 वर्ष का अनुभव 37 वर्ष / 34 वर्ष / 30 वर्ष
कार्यकारी (सुरक्षा) किसी भी विषय में स्नातक सशस्त्र बलों या पुलिस सेवा में 9 वर्ष का अनुभव 34 वर्ष
कार्यकारी (कानून) LLB डिग्री वकालत, न्यायिक सेवा या सरकारी/पीएसयू कानूनी कार्य में अनुभव 34 वर्ष
कार्यकारी (औद्योगिक सुरक्षा) मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल/प्रोडक्शन इंजीनियरिंग डिग्री + सुरक्षा डिप्लोमा औद्योगिक सुरक्षा क्षेत्र में 4 वर्ष का अनुभव 34 वर्ष
कार्यकारी (वित्त) CA/CMA या MBA (फाइनेंस) पद के अनुसार 4 वर्ष का अनुभव/अनुभव आवश्यक नहीं 34 वर्ष / 30 वर्ष
कार्यकारी (चिकित्सा) MBBS, पीजी डिग्री/डिप्लोमा को प्राथमिकता इंटर्नशिप के बाद 1 वर्ष का अनुभव वांछनीय 31 वर्ष
कार्यकारी (HR - CSR) समाज कार्य/सामुदायिक विकास में पीजी डिग्री CSR या सामाजिक कल्याण कार्य में 1 वर्ष का अनुभव 30 वर्ष

आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी। अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC-NCL) के उम्मीदवारों को 3 वर्ष तथा दिव्यांग (PwBD) उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट मिलेगी। इसके अलावा, पूर्व सैनिकों को भी केंद्र सरकार के प्रचलित नियमों के अनुसार आयु में छूट प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन

कुल रिक्तियां और वेतन

पद का नाम कुल पद मासिक वेतन
कार्यकारी (ERP) 2 1,66,000
कार्यकारी (HR - कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन) 1 1,66,000
कार्यकारी (सिविल) 3 1,66,000
कार्यकारी (सिविल) 3 1,45,000
कार्यकारी (सिविल) 3 71,000
कार्यकारी (सुरक्षा) 4 1,45,000
कार्यकारी (कानून) 1 1,45,000
कार्यकारी (औद्योगिक सुरक्षा) 2 1,45,000
कार्यकारी (वित्त) 6 1,45,000
कार्यकारी (वित्त) 6 90,000
कार्यकारी (चिकित्सा) 5 1,35,000
कार्यकारी (HR - CSR) 2 90,000
कुल 38  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें