फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NDA Exam (II) 2021: ट्रेनिंग के दौरान ही मिलने लगता है 50 हजार से अधिक का स्टाइपेंड, कमीशंड होने के बाद आकर्षक सैलरी और मिलते हैं कई सारे भत्ते

सार

NDA (II) 2021 के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 29 जून है। एनडीए में सिलेक्ट होने के बाद युवाओं को 50 हजार से ज्यादा वेतन मिल सकता है।
विज्ञापन
Safalta.com/ NDA/NA (2) 2021 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश सेवा का सपना रखने वाले युवाओं के लिए संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) और नौसेना अकादमी (NA) परीक्षा (II) 2021 के लिए अधिसूचना जारी कर चुकी है जिसके लिए 29 जून तक आवेदन किया जा सकता है।  इच्छुक अभ्यर्थी UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर विजिट करके आवेदन कर सकते हैं। अगर आप इस भर्ती में शामिल होने जा रहे हैं तो इस खबर में हम आपको बताएंगे कि एनडीए पास करने के बाद एक उम्मीदवार को कितना वेतन मिलता है।
विज्ञापन


मिलती है आकर्षक सैलरी :
NDA/NA की परीक्षा पास करने के बाद कैडेट्स को 3 साल तक NDA में ग्रेजुएशन की पढ़ाई कराई जाती है। इस दौरान कैडेट्स को किसी भी तरह की सैलरी या स्टाइपेंड नहीं मिलता है। 3 साल की अवधि पूरा करने के बाद कैडेट्स को 1 साल तक IMA या अन्य संस्थान से ट्रेनिंग करना होता है। इस दौरान कैडेट्स को 56,100 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड के रूप में प्रदान किए जाते हैं।

अभ्यर्थियों को जब ट्रेनिंग के बाद सेना में लेफ्टिनेंट के रूप में कमीशन दिया जाता है तो उन्हें दसवें(10) पे लेवल के अनुसार 56,100 रुपये से 1,77,500 रुपए तक कि सैलरी मिलती है। जैसे-जैसे सेवा की अवधि बढ़ती है वैसे वैसे इन्हें प्रमोशन मिलता है तथा सैलरी में वृद्धि भी होती है। लेफ्टिनेंट से लेकर ब्रिगेडियर तक के अधिकारियों को सैन्य सेवा वेतन (MSP) के रूप में 15,500 रुपये की अतिरिक्त राशि प्रतिमाह मिलती है। इसके अलावा उन्हें कई तरह के लाभ तथा भत्ते मिलते हैं।
विज्ञापन


Safalta.com के साथ करें NDA परीक्षा की तैयारी :
अगर आप भी इस परीक्षा में सफल होना चाहते हैं तो आपको www.safalta.com द्वारा चलाये जा रहे NDA/NA के स्पेशल कोर्स को जरूर ज्वॉइन करना चाहिए। इस कोर्स में आपको 200 से भी ज्यादा घंटे की स्टडी क्लासेज और 200 से ज्यादा डाऊनलोड करने योग्य पीडीएफ नोट्स के साथ अन्य कई सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। तो देर किस बात अभी इस लिंक https://www.safalta.com/nda-na-i-2021
पर क्लिक करें और तुरंत इस स्पेशल कोर्स को ज्वॉइन करें। इसके अलावा आप इस लिंक से http://bit.ly/SAFALTA-APP safalta ऐप डाउनलोड कर भी इस कोर्स को ज्वॉइन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें