10+2 पास करते ही सरकारी नौकरी की तैयारियों में जुटे युवाओं के लिए एक खुशखबरी है। दरअसल संघ लोक सेवा आयोग इन 12वीं सर्टिफिकेट धारी युवाओं को अधिकारी बनने का मौका दे रहा है। जी हां, संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने नेशनल डिफेंस एकेडमी(NDA) और नेवल एकेडमी(NA) भर्ती परीक्षा 2023 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इच्छुक अभ्यर्थी 10 जनवरी 2023 तक एनडीए कोर्स 1 के लिए आवेदन कर सकते हैं। एनडीए परीक्षा के जरिए यूपीएससी आर्मी, नेवी और एयर फोर्स की अलग अलग विंग में 395 अधिकारियों के पदों को भरेगा। एनडीए की इस परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों से यदि आवेदन में कोई गलती होती है तो 18 से 24 जनवरी 2023 तक यूपीएससी ऐसे अभ्यर्थियों को गलती सुधारने का एक मौका देगा। इन अभ्यर्थियों के लिए करेक्शन विंडो खोली जाएगी। जिसके बाद आयोग 16 अप्रैल को देशभर में बनाए गए विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर एनडीए प्रवेश परीक्षा का आयोजन करेगा। आयोग इस परीक्षा के जरिए आर्मी, नेवी व एयरफोर्स में 151 वें और भारतीय नौसेना अकादमी के 113वें कोर्स के लिए कैडेट्स का चुनाव करेगा। अगर आप भी एनडीए परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो सफलता के NDA Video Course की मदद ले सकते हैं। इस कोर्स के जरिए पिछले एनडीए एग्जाम में सैकड़ों छात्रों को सफलता मिल चुकी है।
एनडीए में आवेदन के लिए अभ्यर्थी के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से 12वीं पास की योग्यता होनी चाहिए। 2023 में 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा देने जा रहे अभ्यर्थी भी इस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।
सभी अनारक्षित अभ्यर्थियों को आवेदन के समय 100 रुपए का भुगतान करना होगा। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों, महिला उम्मीदवारों, जेसीओ, एनसीओ, ओआरएस के वार्डों आदि को आवेदन शुल्क में रियायत दी जाएगी।
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थी या डिजिटल मार्केटिंग, ग्रॉफिक्स डिजाइनिंग जैसे फील्ड में करियर बनाने की चाह रखने वाले युवा इनकी बेहतर तैयारी के लिए सफलता डॉट कॉम की मदद ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त कई टेक्निकल कोर्सेस के साथ यूपी कॉन्स्टेबल, यूपी लेखपाल तथा अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए भी एक्सपर्ट और वर्षों के अनुभव रखने वाले फैकल्टीज के मार्ग दर्शन में कोर्सेस चलाए जा रहे हैं। इसलिए अगर आप भी प्राइवेट या सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम पर विजिट जरूर करें और अपनी पसंद के मुताबिक कोर्स में एडमिशन लीजिए जिसके बाद सफलता की फैकल्टी ना केवल आपको प्रोफेशनल बनने के लिए तैयार करेगी बल्कि वो आपका सही करियर चुनने में मार्गदर्शन भी करेगी। आप अपने फोन में safalta app डाउनलोड कर भी इन कोर्सेस से जुड़ सकते हैं।