फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NDA Exam 2022 : परीक्षा में क्या होगा कटऑफ का गणित,कितने अंक लाने पर मिल सकता है SSB में शामिल होने का मौका

Wed, 07 Sep 2022 11:18 AM IST
Shobhit Shukla Media Solution Initiative

सार

NDA/NA II 2022 के लिए लिखित परीक्षा चार सितंबर 2022 हो चुकी है। इस परीक्षा का रिजल्ट अगले महीने में जारी किया जा सकता है।
विज्ञापन
UPSC NDA 2022 - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) और नौसेना अकादमी में प्रवेश के लिए साल में दो बार परीक्षा का आयोजन किया जाता है। UPSC ने हाल ही में चार सितंबर को NDA/NA II 2022 भर्ती के लिए एग्जाम का आयोजन कराया है। इसके जरिए कुल 400 अभ्यर्थियों का चयन NDA/NA के लिए किया जाएगा। गौरतलब है कि एनडीए भर्ती में चयनित होने के लिए अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा और SSB इंटरव्यू से होकर गुजरना होता है। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक UPSC द्वारा चार सितंबर को होने वाली लिखित परीक्षा का रिजल्ट अक्तूबर में जारी कर सकता है। अभ्यर्थियों को इस परीक्षा से जुड़े किसी भी तरह के अपडेट्स के लिए UPSC की वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। वहीं अगर आप भी NDA/NA की तैयारी कर रहे हैं तो इस एग्जाम के महत्वपूर्ण प्रश्नों के अभ्यास के लिए सफलता डॉट कॉम की  NDA/NA E-Book Course - Download Now की मदद ले सकते हैं। 

लिखित परीक्षा में क्या होगा कटऑफ का गणित :

NDA/NA II 2021 की परीक्षा में सफल होने के लिए एक अभ्यर्थी को लिखित परीक्षा में कम से कम 355 मार्क्स और लिखित परीक्षा तथा इंटरव्यू मिलाकर न्यूनतम 726 मार्क्स हासिल करने थे। वहीं NDA/NA I 2021 की लिखित परीक्षा में सफल होने के लिए अभ्यर्थियों को 343 मार्क्स और लिखित परीक्षा तथा इंटरव्यू मिलाकर न्यूनतम 709 मार्क्स हासिल करने पड़े थे। इसके अलावा NDA/NA II 2020 की लिखित परीक्षा में अभ्यर्थियों को 355 मार्क्स और लिखित परीक्षा तथा इंटरव्यू मिलाकर 719 मार्क्स, जबकि NDA/NA I 2020 की लिखित परीक्षा में 355 मार्क्स और लिखित परीक्षा तथा इंटरव्यू मिलाकर 723 मार्क्स हासिल करने थे। पिछली परीक्षाओं के कटऑफ तथा वर्तमान NDA/NA परीक्षा में रिक्तियों की संख्या और अभ्यर्थियों की संख्या को देखते हुए यह उम्मीद जताई जा रही है कि इसमें सफल होने के लिए अभ्यर्थियों को कम से कम 360 से 370 मार्क्स के बीच स्कोर करना पड़ सकता है।

कितनों का होगा SSB इंटरव्यू के लिए चयन :

NDA/NA II 2022 प्रवेश परीक्षा में हिस्सा लेने वाले अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा के बाद SSB इंटरव्यू में हिस्सा लेना होगा। अभी तक इस बात की जानकारी तो नहीं दी गई है की लिखित परीक्षा में कितने अभ्यर्थियों को सफल घोषित करके आयोग इन्हें SSB इंटरव्यू के लिए बुलाएगा। लेकिन 400 पदों के लिए ही आयोजित की गई NDA/NA I 2022 में 8243 अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा में सफल घोषित किया गया था। इसी आधार पर यह उम्मीद जताई जा रही है कि आयोग इस बार भी लिखित परीक्षा में 8000 से 8300 अभ्यर्थियों को सफल घोषित करके इन्हें SSB इंटरव्यू के लिए बुला सकता है।

कैसे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी :

अगर आप भी सरकारी नौकरी करने का सपना देख रहे हैं और सालों से इसके लिए तैयारी कर रहे हैं लेकिन कई कोशिशों के बाद अब तक सफल नहीं हो सके हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम के कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता इस वक्त UP Lehkpal, PET, IBPS, CUET, NDA, SSC और रेलवे समेत विभिन्न भर्तियों के लिए बैच और फ्री कोर्सेस चला रहा है। इन कोर्सस में दिल्ली की एक्सपर्ट फैकल्टी छात्रों को उनकी परीक्षा के लिए तैयार करती है। इन कोर्सेस से जुड़कर आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की घर बैठकर कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार कर सकते हैं। आप सफलता डॉट कॉम की वेबसाइट पर विजिट या अपने फोन में सफलता ऐप डाउनलोड कर इन कोर्सेस से जुड़ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें