बारहवीं पास या बारहवीं की परीक्षा में हिस्सा लेने जा रहे अभ्यर्थियों को सैन्यबलों में अफसर बनने का मौका देने वाली राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) और नौसेना अकादमी (NA) I परीक्षा 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त हो गई है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली इस परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन 22 दिसंबर 2021 को जारी किया गया था और अभ्यर्थियों से 22 दिसंबर 2021 से 11 जनवरी 2022 के बीच आवेदन मांगे गए थे। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक NDA/NA के 400 पदों में से 19 पद महिलाओं के लिए भी आरक्षित है। इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 10 अप्रैल 2022 को किया जा सकता है। अगर आप भी NDA/NA या किसी और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आप सफलता की मदद से अपनी तैयारी को बेहतर बना सकते हैं। सफलता कुछ ही समय में NDA Online Coaching Classes- Join Now भर्ती की तैयारी के लिए भी स्पेशल कोर्स शुरू करने जा रहा है।
जनरल नॉलेज के 6 टॉपिक्स से पूछे जाते हैं 400 अंको के प्रश्न :
NDA/NA भर्ती के लिए आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा में अभ्यर्थियों से कुल 900 अंको के प्रश्न पूछे जाते हैं। इस परीक्षा में मैथ्स से 300 अंको के तथा जनरल एबिलिटी टेस्ट से 600 अंको के प्रश्न पूछे जाएंगे। जनरल एबिलिटी टेस्ट के 600 अंको के लिए होने वाली परीक्षा में अभ्यर्थियों को 200 अंक के इंग्लिश के पेपर तथा 400 अंक के जनरल नॉलेज के पेपर में हिस्सा लेना होता है। अभ्यर्थियों से जनरल नॉलेज के पेपर में फिजिक्स , केमेस्ट्री, जनरल साइंस, हिस्ट्री एंड फ्रीडम मूवमेंट, जियोग्राफी तथा करेंट इवेंट्स जैसे कुल 6 टॉपिक्स से प्रश्न पूछे जाएंगे।
यह भी पढ़ें:
NDA सैलरी
NDA सिलेबस
NDA एलिजिबिलिटी
NDA मॉक टेस्ट: एटेम्पट करें
इन 6 टॉपिक्स में हर टॉपिक का कितना है वेटेज :
जनरल नॉलेज के पेपर में अभ्यर्थियों से कुल 6 टॉपिक्स से प्रश्न पूछे जाएंगे और आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक इनमें फिजिक्स को 25 प्रतिशत, केमेस्ट्री को 15 प्रतिशत, जनरल साइंस को 10 प्रतिशत, हिस्ट्री एंड फ्रीडम मूवमेंट को 20 प्रतिशत जियोग्राफी को 20 प्रतिशत तथा करेंट इवेंट्स को 10 प्रतिशत वेटेज दिया जाएगा। इस हिसाब से देखा जाए तो इस परीक्षा में अभ्यर्थियों से फिजिक्स से 100 अंको के प्रश्न, केमेस्ट्री से 60 अंको के प्रश्न, जनरल साइंस से 40 अंको के प्रश्न, हिस्ट्री एंड फ्रीडम मूवमेंट से 80 अंको के प्रश्न, जियोग्राफी से 80 अंको के प्रश्न तथा करेंट इवेंट्स से 40 अंको के प्रश्न पूछे जाएंगे।
लड़कियां 12वीं के बाद एनडीए में कैसे शामिल हो सकती हैं