फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NDA Exam 2021: देश को सेनाप्रमुख देने में सबसे आगे है NDA, जानिए इस परीक्षा से जुड़ी कुछ दिलचस्प जानकारियां

सार

UPSC ने NDA/NA I परीक्षा 2022 के लिए नोटिफिकेशन जारी करके आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह परीक्षा देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक मानी जाती है। 
विज्ञापन
Chiefs of Indian Army, Navy & Air Force visited National Defence Academy - फोटो : ani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय सैन्यबलों में शामिल होकर देश सेवा की चाह रखने वाले युवाओं के लिए खुशखबरी है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) और नौसेना अकादमी (NA) I परीक्षा 2022 के लिए नोटिफिकेशन जारी करके आवेदन प्रक्रिया 22 दिसंबर से शुरू कर दी है। इस प्रतिष्ठित परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी 11 जनवरी 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। UPSC द्वारा जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक यह परीक्षा 10 अप्रैल 2022 को आयोजित की जाएगी। वहीं, अगर आप सरकारी नौकरी के लिए NDA/NA या किसी और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आप सफलता की मदद से अपनी तैयारी को बेहतर बना सकते हैं। सफलता कुछ ही समय में NDA/NA 2022 भर्ती की तैयारी के लिए भी स्पेशल कोर्स शुरू करने जा रहा है। साथ ही सफलता के NDA Online Classes- Join Now के जरिए भी आप घर बैठे किसी भी परीक्षा की कंप्लीट तैयारी शुरू कर सकते हैं।

देश को सेना प्रमुख देने में सबसे आगे है NDA :

NDA भारतीय सेना को सेना प्रमुख देने में अन्य संस्थानों से काफी आगे हैं। दरअसल अभी तक NDA ने भारतीय सेना को 13 सेना प्रमुख दिए हैं। वर्तमान सेना प्रमुख मनोज मुकुंद नरवणे भी NDA की 56वीं कोर्स से पासआउट हैं। भारतीय सेना को NDA से ही अधिकतर सेना प्रमुख मिलने की मुख्य वजह यहाँ की जबरदस्त ट्रेनिंग और कम उम्र में कैडेट्स को यहाँ प्रवेश दिया जाना है। गौरतलब है कि NDA में बारहवीं पास कैडेट्स को एंट्री दी जाती है और इस वजह से इनके पास सेना में कमीशन मिलने के बाद अन्य संस्थानों से पासआउट हुए कैडेट्स की तुलना में ग्रोथ करने का ज्यादा अवसर होता है। 

विज्ञापन

NDA Mock Test: Attempt Here

देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में शामिल है इसकी प्रवेश परीक्षा :

NDA/NA प्रवेश परीक्षा देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक मानी जाती है। दरअसल इस परीक्षा में हर साल तकरीबन 4 लाख अभ्यर्थी शामिल होते हैं, लेकिन इनमें से सिर्फ 400 ही इसमें सफल हो पाते हैं। इस हिसाब से देखा जाए तो इसकी एक सीट के लिए तकरीबन 1000 अभ्यर्थी आपस मे प्रतिस्पर्धा करते हैं। NDA/NA में प्रवेश पाने के लिए अभ्यर्थियों को कठिन लिखित परीक्षा के साथ इंटरव्यू में भी हिस्सा लेना होता है। 5 दिन तक आयोजित होने वाली इस इंटरव्यू में अभ्यर्थियों के इंटेलिजेंस और पर्सनालिटी का आकलन किया जाता है।

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं, तो बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे कोर्सेस की मदद ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त यूपी लेखपाल, रेलवे और UPTET/CTET समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के खास प्रैक्टिस बैच और फ्री कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप के जरिए भी जुड़ सकते हैं और साथ ही साथ फ्री ई-बुक्स और मॉक टेस्ट जैसी अन्य सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिए सफलता ऐप और अपनी तैयारी को दीजिए सफलता की एक नई उड़ान।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें