फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NCL Vacancy 2026: एनसीएल में असिस्टेंट फोरमैन के पदों पर आवेदन शुरू, 10वीं पास और डिप्लोमा वाले करें आवेदन

Thu, 12 Feb 2026 10:54 AM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

NCL Recruitment 2026: नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड ने असिस्टेंट फोरमैन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। इस भर्ती में 10वीं पास और संबंधित ट्रेड में डिप्लोमा रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NCL Assistant Foreman Recruitment 2026:  कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी और मिनीरत्न पीएसयू नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (NCL) ने असिस्टेंट फोरमैन (ट्रेनी) ग्रेड-सी के पदों पर सीधी भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 270 रिक्त पद भरे जाएंगे। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार NCL की आधिकारिक वेबसाइट nclcil.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 5 मार्च 2026 है और फॉर्म रात 11:59 बजे तक भरा जा सकता है।

पदों का विवरण

पद का नाम पदों की संख्या
असिस्टेंट फोरमैन (इलेक्ट्रिकल) 148
असिस्टेंट फोरमैन (मैकेनिकल) 108
असिस्टेंट फोरमैन (E&T) 14
कुल पद 270

आवेदन के लिए जरूरी योग्यता

उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं (मैट्रिक) पास होना जरूरी है। साथ ही इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल या इलेक्ट्रॉनिक्स/टेलीकम्युनिकेशन ट्रेड में कम से कम 3 साल का डिप्लोमा होना चाहिए। जिन उम्मीदवारों के पास B.E./B.Tech जैसी उच्च डिग्री है, वे भी आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


5 मार्च 2026 तक उम्मीदवार की आयु कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष होनी चाहिए। SC/ST वर्ग को 5 वर्ष और OBC-NCL वर्ग को 3 वर्ष की ऊपरी आयु सीमा में छूट सरकारी नियमों के अनुसार दी जाएगी।

विज्ञापन

कितना मिलेगा वेतन?

  • चयनित उम्मीदवारों को 47,330.25 रुपये प्रति माह का मूल वेतन दिया जाएगा।
  • इसके अलावा उन्हें महंगाई भत्ता (DA), एचआरए (HRA), अटेंडेंस बोनस और अन्य सरकारी सुविधाएं भी मिलेंगी।
  • E&T ट्रेड के लिए ट्रेनिंग अवधि 1 वर्ष निर्धारित की गई है।
  • मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल ट्रेड के लिए ट्रेनिंग अवधि 2 वर्ष रखी गई है।

आवेदन शुल्क

सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 1,180 रुपये आवेदन शुल्क (1000 रुपये शुल्क + 180 रुपये GST) देना होगा। एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी और भूतपूर्व सैनिक वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में पूरी छूट दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें