आवेदन के लिए योग्यता
इन पदों के लिए वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जो केंद्र सरकार या संबंधित विभागों में कार्यरत हों और आवश्यक अनुभव रखते हों। अधिकतम आयु सीमा 56 वर्ष तय की गई है। उम्मीदवारों के पास संबंधित पद के अनुसार योग्यता और अनुभव होना जरूरी है।
कितना मिलेगा वेतन?
राष्ट्रीय होम्योपैथी आयोग में विभिन्न पदों के लिए 7वीं सीपीसी पे-मैट्रिक्स के अनुसार अलग-अलग वेतन स्तर निर्धारित किए गए हैं। उप सचिव और डिप्टी कानूनी सलाहकार जैसे उच्च पदों के लिए लेवल-12 तय किया गया है, जिसमें वेतन 78,800 से 2,09,200 तक मिलता है।
वहीं अन्य पदों में अनुभाग अधिकारी को लेवल-11 के तहत 67,700 से 2,08,700 तक वेतन दिया जाएगा, जबकि कुछ पदों के लिए लेवल-08 निर्धारित है, जिसमें 47,600 से 1,51,100 तक का वेतन शामिल है।
इस तारीख से पहले भरें फॉर्म
जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें पहले NCH की वेबसाइट nch.org.in पर जाकर "Recruitments" सेक्शन में पूरी जानकारी ध्यान से पढ़नी होगी। वहां पर योग्यता और जरूरी शर्तें दी गई हैं, जिन्हें समझना बहुत जरूरी है।
इच्छुक उम्मीदवारों को अपना आवेदन निर्धारित प्रारूप में सभी जरूरी दस्तावेजों और सतर्कता अनापत्ति प्रमाण पत्र के साथ "सचिव, राष्ट्रीय होम्योपैथी आयोग, नई दिल्ली" को भेजना होगा। आवेदन विज्ञापन जारी होने के 30 दिनों के भीतर भेजना अनिवार्य है। अधिक जानकारी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट nch.org.in पर उपलब्ध है।