फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NCERT Recruitment: एनसीईआरटी में मीडिया विशेषज्ञों के लिए मौका! इंटरव्यू से होगा चयन; 60 हजार तक मिलेगा वेतन

Mon, 10 Mar 2025 03:24 PM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

NCERT Recruitment 2025: राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद ने मीडिया प्रोडक्शन डिवीजन विभिन्न पदों पर भर्तियों का नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
 
विज्ञापन
Jobs - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NCERT Recruitment 2025: राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (NCERT) ने मीडिया प्रोडक्शन डिवीजन में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। यह भर्ती प्रोडक्शन असिस्टेंट (वीडियो और ऑडियो), एंकर, ग्राफिक असिस्टेंट/आर्टिस्ट, वीडियो एडिटर, कैमरापर्सन और साउंड रिकॉर्डिस्ट के पदों के लिए की जा रही है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ncert.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। 

NCERT 2025: इंटरव्यू और स्किल टेस्ट की तिथि  

पद का नाम इंटरव्यू और स्किल टेस्ट की तारीख
एंकर 17 मार्च, 2025
प्रोडक्शन असिस्टेंट (वीडियो और ऑडियो) 18 मार्च, 2025
वीडियो एडिटर 19 मार्च, 2025
वीडियो एडिटर 20 मार्च, 2025
कैमरा पर्सन 21 मार्च, 2025
ग्राफिक असिस्टेंट/आर्टिस्ट 22 मार्च, 2025
विज्ञापन

इंटरव्यू में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अपने बायोडाटा, शैक्षिक प्रमाणपत्रों की मूल एवं फोटो कॉपी साथ लानी होगी।

शैक्षणिक योग्यता  

  • उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक डिग्री होनी चाहिए।  
  • प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कम से कम 2 साल का कार्य अनुभव अनिवार्य है।  
  • हिंदी और अंग्रेजी भाषा पर मजबूत पकड़ (लिखित और मौखिक) रखने वाले उम्मीदवारों को वरीयता दी जाएगी।  

आयु सीमा

इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 45 वर्ष होनी चाहिए।
विज्ञापन

चयन प्रक्रिया-वेतनमान  

एनसीईआरटी भर्ती 2025 के लिए चयन प्रक्रिया दो चरणों में पूरी होगी, जिसमें पहला चरण साक्षात्कार (Interview) और दूसरा चरण स्किल टेस्ट (Skill Test) होगा। सभी पदों के लिए साक्षात्कार और स्किल टेस्ट का आयोजन सुबह 9:00 बजे से किया जाएगा। यह प्रक्रिया एनसीईआरटी कार्यालय में निर्धारित तिथियों पर संपन्न होगी। साथ ही चयनित उम्मीदवारों को मासिक 24 कार्य दिवसों के लिए प्रतिदिन 2500 रुपये का भुगतान किया जाएगा।  

कैसे करें आवेदन?  

  • इच्छुक उम्मीदवार NCERT की आधिकारिक वेबसाइट ncert.nic.in पर जाएं।  
  • भर्ती सेक्शन में जाकर मीडिया प्रोडक्शन डिवीजन भर्ती 2025 के नोटिफिकेशन को डाउनलोड करें।  
  • फॉर्म भरकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ दिए गए पते पर जमा करें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें