Narcotics Control Bureau Recruitment 2025: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक बेहतरीन मौका है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इस संबंध में आधिकारिक भर्ती अधिसूचना मई 2025 में जारी की जा चुकी है और उसी समय से आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।
उम्मीदवार एनसीबी की वेबसाइट narcoticsindia.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती एक ओपन वैकेंसी सर्कुलर के अंतर्गत निकाली गई है, यानी जब तक सभी पदों पर नियुक्ति नहीं हो जाती, तब तक आवेदन स्वीकार किए जाते रहेंगे। ऐसे में इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि बिना देर किए आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।