फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NATS Recruitment 2023: अप्रेंटिस पदों पर यहां निकली भर्ती, जानें आवेदन प्रक्रिया और पात्रता

Thu, 22 Jun 2023 04:56 PM IST
उत्कर्ष उपाध्याय जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

NATS Recruitment 2023: राष्ट्रीय शिक्षुता प्रशिक्षण योजना (NATS) की तरफ से ग्रेजुएट/तकनीशियन अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पूरी की जा सकती है।
विज्ञापन
NATS Recruitment 2023 - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NATS Recruitment 2023: राष्ट्रीय शिक्षुता प्रशिक्षण योजना (NATS) की तरफ से ग्रेजुएट/तकनीशियन अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। भर्ती परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवार दिए गए लिंक पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 31 जुलाई, 2023 तक जारी रहेगी।

विज्ञापन

NATS Recruitment 2023: कुल पद

राष्ट्रीय शिक्षुता प्रशिक्षण योजना (NATS) के इस भर्ती अभियान का उद्देश्य 750 ग्रेजुएट/तकनीशियन अपरेंटिस पदों को भरना है। जिनमें से 650 ग्रेजुएट या डिग्री (इंजीनियरिंग और गैर-इंजीनियरिंग) अप्रेंटिस के लिए हैं जबकि 100 तकनीशियन (डिप्लोमा धारक) पदों के लिए हैं। इसके तहत आवेदन प्रक्रिया mhrdnats.gov.in पर जाकर पूरी की जा सकती है। 

NATS Recruitment 2023: आयु सीमा

इस भर्ती के लिए आयु सीमा का पालन अप्रेंटिस नियमों के अनुसार किया जाएगा।

NATS Recruitment 2023: शैक्षणिक योग्यता एवं वेतन

ग्रेजुएट अप्रेंटिस में भर्ती के लिए इंजीनियरिंग और सामान्य स्नातक बी.कॉम, बी.एससी., बीबीए, बीसीए, बी.ए  किसी भी विषय में स्नातक होना आवश्यक है। चयन होने पर उम्मीदवार को 09 से 11 हजार रुपये मासिक वेतन मिलेगा।

तकनीशियन अप्रेंटिस भर्ती के लिए इंजीनियरिंग डिप्लोमा होना आवश्यक है। चयन होने पर उम्मीदवार को 08 से 10 हजार रुपये वेतन प्रतिमाह मिलेगा।
विज्ञापन

NATS Recruitment 2023: आवेदन प्रक्रिया

इस आवेदन की प्रक्रिया forms.gle/hfeVb71FXG6gKMgT7 पर जाकर पूरी की जा सकती है। सभी तरह की जानकारी इस लिंक पर जाकर भरनी होंगी और अंत में सबमिट करना होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें