फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबार्ड मुख्य परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, यहां आसानी से करें डाउनलोड

Mon, 15 Jul 2019 01:56 PM IST
Jaya Tripathi जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट (NABARD) ने सहायक प्रबंधक ग्रुप-ए और प्रबंधक ग्रुप-बी मुख्य परीक्षा 2019 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जो उम्मीदवार नाबार्ड की प्रारंभिक परीक्षा में सफल हो चुके हैं, वे अब मुख्य परीक्षा में उपस्थित होने के लिए अपना एडमिट कार्ड NABARD की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। आप इस खबर में आगे दी गई डायरेक्ट लिंक से भी आसानी से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


आपको बता दें कि सहायक प्रबंधक ग्रुप-ए और प्रबंधक ग्रुप-बी के लिए कुल 87 पदों पर आवेदन मांगे गए थे। दोनों पदों के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता स्नताक मांगी गई थी। उम्मीदवार परीक्षा के एडमिट कार्ड को 28 जुलाई तक डाउनलोड कर सकते हैं। आगे डायरेक्ट लिंक से दो क्लिक में डाउनलोड करें एडमिट कार्ड...

विज्ञापन

NABARD 2019 मुख्य परीक्षा के एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड-

चरण 1 : ऑफिशियल वेबसाइट www.nabard.org पर जाएं।
चरण 2 : होमपेज पर सहायक प्रबंधक ग्रुप-ए और प्रबंधक ग्रुप-बी मुख्य परीक्षा एडमिट कार्ड से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3 : नया पेज खुलेगा। यहां मुख्य परीक्षा कॉल लेटर वाली लिंक पर क्लिक करें।
चरण 4 : मांगी गई जानकारी दर्ज करें और सबमिट करें।
चरण 5 : अपना एडमिट कार्ड / कॉल लेटर डाउनलोड करें और इसका एक प्रिंट आगे की प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें।

आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।

अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें