फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CPMU Vacancy 2026: सीपीएमयू में निकली जूनियर कंसल्टेंट, मैनेजर समेत विभिन्न पदों पर भर्ती, वेतन एक लाख तक

Fri, 06 Feb 2026 06:17 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

CPMU Recruitment 2026: राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत सीपीएमयू में जूनियर कंसल्टेंट, मैनेजर और अन्य पदों के लिए भर्ती निकली है। पदों पर वेतन एक लाख रुपये तक है। पात्र उम्मीदवार नीचे दी आधिकरिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।  

भर्ती से जुड़ा पीडीएफ नीचे उप्लब्ध है।
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CPMU Vacancy 2026: केन्द्रीय कार्यक्रम प्रबंधन इकाई (CPMU) में 20 रिक्तियों के लिए राष्ट्रीय आयुष मिशन भर्ती 2026 की अधिसूचना जारी कर दी गई है। भारत सरकार के आयुष मंत्रालय ने विभिन्न संविदात्मक पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।

विज्ञापन


उम्मीदवार अपना आवेदन डाक द्वारा या ईमेल के माध्यम से nampmu-ayush@gov.in पर भेज सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि विज्ञापन प्रकाशित होने की तारीख से एक माह है।

कौन कर सकता है आवेदन?

  • वरिष्ठ कार्यक्रम प्रबंधक: इस पद के लिए उम्मीदवार के पास पीजी डिप्लोमा या एमबीए होना चाहिए और उन्हें सरकारी क्षेत्र में 15 साल से अधिक का अनुभव होना चाहिए।
  • डोमेन विशेषज्ञ - जन स्वास्थ्य: उम्मीदवार के पास BAMS, BHMS या इसी तरह की डिग्री होनी चाहिए, साथ ही जन स्वास्थ्य में मास्टर डिग्री और इस क्षेत्र में कम से कम 5 साल का अनुभव होना जरूरी है।
  • सीनियर कंसल्टेंट: आयुष स्ट्रीम में स्नातक डिग्री होनी चाहिए और सार्वजनिक स्वास्थ्य कार्यक्रमों में 7 साल का अनुभव होना चाहिए।
  • जूनियर कंसल्टेंट: आयुष स्ट्रीम में स्नातक डिग्री और सार्वजनिक स्वास्थ्य कार्यक्रमों में 5 साल का अनुभव होना आवश्यक है।
  • वित्त प्रबंधक: उम्मीदवार के पास एमबीए (वित्त)/ M.Com / CA/ ICWA डिग्री होनी चाहिए और वित्तीय क्षेत्र में 5 साल का अनुभव होना चाहिए।
  • अकाउंट मैनेजर: उम्मीदवार के पास एमबीए (फाइनेंस)/ M.Com / CA/ ICWA (इंटर) होना चाहिए और 3 साल का अनुभव आवश्यक है।
  • डेटा सहायक: उम्मीदवार के पास एमबीए (आईटी)/ MCA / MSc (आईटी)/ BCA डिग्री होनी चाहिए और डेटा या आईटी क्षेत्र में 3 साल का अनुभव होना चाहिए।
     

रिक्तियां और वेतन

पोस्ट नाम रिक्तियां समेकित मासिक पारिश्रमिक
वरिष्ठ कार्यक्रम प्रबंधक 01 1,00,000
क्षेत्र विशेषज्ञ - जन स्वास्थ्य 08 75,000
वरिष्ठ सलाहकार 02 65,000
जूनियर सलाहकार 04 60,000
वित्त प्रबंधक 01 60,000
अकाउंट मैनेजर 01 50,000
डेटा सहायक 03 35,000

देखें आधिकारिक नोटिस
विज्ञापन

कहां भेजना होगा आवेदन?

  • डाक द्वारा: अपना आवेदन उप निदेशक, राष्ट्रीय आयुष मिशन, आयुष मंत्रालय, कमरा नंबर 402-बी, आयुष भवन, बी-ब्लॉक, जीपीओ कॉम्प्लेक्स, आईएनए, नई दिल्ली – 110023 पर भेजें।
  • ईमेल द्वारा: स्कैन किए गए आवेदन पत्र और आवश्यक दस्तावेज nampmu-ayush@gov.in पर भेजें।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें