फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द भरे जाएंगे जम्मू-कश्मीर व लद्दाख में केंद्रीय तथा राज्य के खाली पद, बोले मोदी

Fri, 09 Aug 2019 03:32 PM IST
Garima Garg जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

जम्मू एवं कश्मीर तथा लद्दाख में जल्द ही केंद्रीय और राज्य के खाली पदों को भरा जाएगा, ऐसा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा है। उन्होंने ऐसा भी कहा कि केंद्र सरकार का लक्ष्य है कि आने वाले समय में राज्य के कर्मचारियों को दूसरे केंद्र शासित प्रदेशों के कर्मचारियों के बराबर सुविधाएं मिलें।

विज्ञापन


बता दें कि जम्मू-कश्मीर के अधिकारियों और पुलिस सेवा के लोगों को एलटीसी, एचआरए, हेल्थ स्कीम की सुविधाएं नहीं मिलती हैं जबकि केंद्र शासित प्रदेशों में ये सुविधा दी जाती है। जल्द ही सरकार इन सुविधाओं को जम्मू-कश्मीर के अधिकारियों और पुलिस सेवा के लोगों तक भी मुहैया कराएगी।

स्थानीय लोगों को नौकरी के अनेकों मौके मिलेंगे। अच्छी बात यह है कि रैलियों का आयोजन सरकार द्वारा प्रधानमंत्री स्कॉलरशिप योजना द्वारा किया जाएगा। इस आयोजन का मुख्य कारण होगा सेना और अर्धसैनिक बलों द्वारा स्थानीय युवाओं की भर्ती करना। जबसे गर्वनर रूल लगा है, जम्मू-कश्मीर का प्रशासन सीधे केंद्र के संपर्क में है। कुछ सयम से शासन और विकास का और अच्छा प्रभाव जमीन पर दिखाई देने लगा है। दशकों से लटके प्रोजेक्ट को नई गति मिल रही है। जम्मू-कश्मीर प्रशासन में नई कार्यशैली पारदर्शिता लाने का प्रयास किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- क्या है शिमला समझौता, जम्मू-कश्मीर मामले पर इसी की दुहाई दे रहा है पाकिस्तान

शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें... 
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें...

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें