फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPPCS: यूपीपीसीएस परीक्षा के लिए नमो भारत सेवाएं जल्दी होंगी शुरू, सुबह 6 बजे से रात इतने बजे तक रहेगी उपलब्ध

Sat, 11 Oct 2025 09:21 AM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

UPPCS Exam: यूपीपीसीएस परीक्षा 12 अक्तूबर को हो रही है। इस दिन उम्मीदवारों की सुविधा के लिए नमो भारत ट्रेन सेवाएं सामान्य समय से पहले सुबह 6 बजे से शुरू होंगी और रात 10 बजे तक चलेंगी।
विज्ञापन
uppcs - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UPPCS: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPCS) की 12 अक्तूबर को होने वाली प्रारंभिक परीक्षा के मद्देनजर, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (NCRTC) ने नमो भारत ट्रेन के समय में बदलाव की घोषणा की है।

विज्ञापन


एक बयान के अनुसार, परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों की सुविधा के लिए न्यू अशोक नगर और मेरठ दक्षिण के बीच नमो भारत सेवाएं सामान्य से पहले - सुबह 8 बजे के बजाय सुबह 6 बजे - शुरू होंगी। ये सेवाएं रात 10 बजे तक चलती रहेंगी।

एनसीआरटीसी ने कहा कि परीक्षा के दिन उम्मीदवारों और अन्य यात्रियों की सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए यह बदलाव किया गया है। साथ ही, यात्रियों की सुविधा के लिए यह जानकारी पहले से साझा की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें