आवेदन शुल्क
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए जनरल/ ओबीसी (एनसीएल)/ ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये शुल्क के रूप में भुगतान करना होगा। जबकि एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूबीडी/ इंटरनल/ एक्स सर्विसमैन/ land ouste अभ्यर्थी के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं हैं।
चयन प्रक्रिया
इस भर्ती में सफल होने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) में भाग लेना होगा। जो अभ्यर्थी सीबीटी परीक्षा में सफल होंगे उनको अंत में मेडिकल फिटेनस टेस्ट में शामिल होना होगा। सभी चरणों में सफल अभ्यर्थियों को रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रदान की जाएगी।
ऐसे कर सकेंगे आवेदन
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट nalcoindia.com पर जाना होगा।
- होमपेज पर करियर में जाकर भर्ती से संबंधित आवेदन लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपको सबसे पहले अपना पंजीकरण करना होगा।
- इसके बाद अन्य जरूरी जानकारी भरकर आवेदन पत्र को पूर्ण कर लें।
- अब उम्मीदवार तय शुल्क जमा करें और पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म को सबमिट कर दें।